राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में व्याप्त नाराजगी अब इस सरकार के जाने के बाद ही होगी खत्म, भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री बदलकर सत्ता विरोधी माहौल को खत्म करने का देख रहा है सपना, लेकिन उसे समझ लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री ही नहीं, पूरा मंत्रिमंडल बदल देने के बावजूद प्रदेश की जनता भाजपा को नहीं करने वाली है माफ, राजस्थान में अब केवल चेहरा नहीं, राज बदलेगा, भाजपा नेतृत्व यदि यह मान रहा है कि मुख्यमंत्री बदलने से चुनावी हार के असर को खत्म किया जा सकता है तो यह है उसकी बड़ी भूल, प्रदेश की जनता देख रही है सरकार के दो वर्षों के कामकाज, भ्रष्टाचार पर नहीं है कोई प्रभावी अंकुश, अपराध लगातार बने हुए हैं चिंता का विषय और आमजन अपनी समस्याओं को लेकर है परेशान, जनता के बीच भाजपा के प्रति नाराजगी हो चुकी है इतनी गहरी कि अब लोग कहने लगे हैं कि कमल का फूल हमारी भूल, भाजपा में चुनावी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने की मची हुई है होड़, अभी तक भाजपा में यह तय नहीं हो पाया है कि हार के लिए सरकार है जिम्मेदार या संगठन अथवा दोनों, हर कोई लगा है अपनी जिम्मेदारी से बचने और दूसरे पर दोष मढ़ने में, भाजपा के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जिनका मकसद चुनावी हार और जनता के सवालों से है ध्यान भटकाना, लेकिन बयानबाजी से न तो बचा जा सकता है तो हार की जिम्मेदारी से और न ही दूर किया जा सकता है जनता के मन में पैदा हुई नाराजगी को
टीकाराम जूली I Tika Ram Jully I भजनलाल शर्मा I Bhajanlal Sharma News I Rajasthan Politics I Rajasthan Congress I Rajasthan BJP I राजस्थान सरकार I राजस्थान विधानसभा I BJP Government Rajasthan I राजस्थान राजनीतिक समाचार I टीकाराम जूली का बयान I Political News I Breaking News I Big Breaking I










