सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान, समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे में कांग्रेस की 100 सीटों की मांग पर अखिलेश यादव का मीडिया में बड़ा बयान, अखिलेश यादव ने कहा- हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस संबंध में चर्चा की जा रही है, जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, बातचीत अभी जारी है और इस बात पर विचार-विमर्श हो रहा है कि प्रत्येक पार्टी कितनी सीटों पर सहमत हो सकती है और कितनी सीटें जीत सकती है, इसलिए, इस स्तर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, गठबंधन चुनाव जीतने के लिए बनते हैं, हमें मिलकर काम करना होगा और इस तरह से तालमेल बिठाना होगा जिससे हम एक-दूसरे के अनुकूल हों और अपने विरोधियों को हरा सकें। यही राजनीतिक दलों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग में फंसता नजर आ रहा है पेंच, सूत्रों के अनुसार अखिलेश कांग्रेस को यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 26 सीटें देना चाहते हैं, वहीं, कांग्रेस 125 सीटों की मांग पर अड़ी है
कांग्रेस 125 सीटें मांग रही, सपा सिर्फ 26 देने को तैयार! अखिलेश यादव ने तोड़ी चुप्पी

Akhilesh Yadav I Priyanka Gandhi I Rahul Gandhi I UP congress I









