PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

अकाली-BJP गठबंधन के तुरंत बाद ED की रेड! इस दिग्गज नेता के ठिकानों पर हुई छापेमारी!

25 नवंबर 2026
साझा करें:
अकाली-BJP गठबंधन के तुरंत बाद ED की रेड! इस दिग्गज नेता के ठिकानों पर हुई छापेमारी!

अकाली-BJP गठबंधन के तुरंत बाद ED की रेड, अकाली नेता रविंदर सिंह खेरा के ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिरोमणि अकाली दल के नेता और खरड़ विधानसभा क्षेत्र के हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेरा के ठिकानों पर की बड़ी कार्रवाई, बुधवार सुबह ED की टीमों ने मोहाली के खरड़ स्थित उनके आवास और उनसे जुड़े राइस मिल यानी शेलर पर छापेमारी कर शुरू की जांच, इस दौरान सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, जांच के दौरान किसी को भी अंदर-बाहर जाने की नहीं दी गई अनुमति, खास बात यह है कि रविंदर सिंह खेरा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट से अकाली दल के टिकट के प्रमुख दावेदारों में  हैं शामिल,  हाल ही में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की खरड़ में व्यापारियों के साथ हुई बैठक के आयोजन में भी उन्होंने निभाई थी अहम भूमिका, खेरा गुरु कृपा राइस एंड एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक हैं और इससे पहले जनवरी 2023 में CBI ने उन्हें FCI के एक अधिकारी के साथ रिश्वत मामले में किया था गिरफ्तार, अब विधानसभा चुनाव से पहले ED की इस कार्रवाई ने पंजाब के सियासी गलियारों में बढ़ा दी हलचल, हालांकि छापेमारी को लेकर ED की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना है बाकी, कल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच फिर हुआ है गठबंधन, गठबंधन के तुरंत बाद हुई यह कार्रवाई  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal