जम्मू-कश्मीर की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक मतभेद और बगावत की अटकलों के बीच पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान, फारूक अब्दुल्ला ने फूट की खबरों को सिरे से किया खारिज, श्रीनगर में अपने आवास पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नाराज विधायकों के साथ बैठक के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से की बात, कहा- नेशनल कॉन्फ्रेंस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी को तोड़ने की कोशिश करने वालों को नहीं मिलेगी सफलता, उन्होंने विधायकों की शिकायतों को जायज बताते हुए कहा- सभी की बात गंभीरता से सुनी गई है और कुछ मुद्दों का जल्द किया जाएगा समाधान, जबकि बाकी समस्याओं पर धीरे-धीरे काम होगा, वहीं, विधायक नजीर अहमद खान उर्फ नजीर गुरेजी ने भी पार्टी में अलग गुट बनने की खबरों को खारिज करते हुए दिया बयान, कहा- विधायकों ने केवल अपनी समस्याएं नेतृत्व के सामने रखी हैं और उन्हें समाधान का आश्वासन मिला है, इस दौरान फारूक अब्दुल्ला ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के साथ अनुच्छेद 370 और 35A की बहाली की लड़ाई भी जारी रहेगी
NC में बगावत या सिर्फ नाराजगी? फारूक अब्दुल्ला ने खोला विधायकों की बैठक का राज, दिया बड़ा बयान

Farooq Abdullah, Omar Abdullah, National Conference, NC Party News, Jammu Kashmir Politics, Farooq Abdullah News









