उत्तर प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कुशीनगर में भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला कार्यसमिति के गठन के बाद पार्टी के भीतर खड़ा हुआ विवाद, नई कार्यसमिति में 44 पदाधिकारियों और सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी, लेकिन पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने सूची पर सवाल उठाते हुए स्थानीय संगठन के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, पूनम जायसवाल का आरोप है कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए मेहनत की, अपने पैसे खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं दी, पूनम जायसवाल ने वीडियो जारी कर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा- उन्होंने बड़े नेताओं का 'बिस्तर गर्म' नहीं किया, इसलिए उन्हें पद नहीं मिला, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में पद पाने के लिए पैसे और नेताओं की खुशामद को महत्व दिया जा रहा है, जबकि पुराने और मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, हालाँकि पूनम ने जायसवाल स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नहीं, बल्कि कुशीनगर के स्थानीय संगठन की कार्यप्रणाली से है, वहीं नई कार्यसमिति में संविदा पर कार्यरत एएनएम किरण पांडेय को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी उठे हैं सवाल, इस पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रूपम राव ने कहा- किरण पांडेय पहले भी जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं, इसलिए उन्हें दोबारा दी गई जिम्मेदारी, वही पूनम जायसवाल के गंभीर आरोपों पर अभी तक किसी भी नेता की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
'बिस्तर गर्म नहीं किया, इसलिए पद नहीं मिला!'- BJP की इस महिला नेता के बयान से मचा बवाल

BJP, Poonam Jaiswal, BJP Mahila Morcha, Kushinagar BJP, BJP Controversy, Poonam Jaiswal Viral Video, UP BJP News, BJP Mahila Morcha List









