PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

खाद की दुकान पर CM vs गहलोत, पूर्व CM बोले- आखिर किसके इशारे पर बोल रहे भजनलाल?

06 नवंबर 2026
साझा करें:
खाद की दुकान पर CM vs गहलोत, पूर्व CM बोले- आखिर किसके इशारे पर बोल रहे भजनलाल?

Ashok Gehlot I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Rajasthan Politics 

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच जुबानी जंग लगातार होती जा रही तेज, सीएम भजनलाल की ओर से खाद की दुकान को लेकर लगाए गए आरोपों पर अशोक गहलोत ने एक बार फिर किया पलटवार किया, कहा- सीएम सबूत पेश करे या फिर सार्वजनिक रूप से मांगे माफी, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- जब उन्होंने खाद-बीज की दुकान खोली थी, तब भजनलाल शर्मा महज पांच साल के थे,  ऐसे में उन्हें कैसे पता चला कि उस दुकान में क्या होता था? आखिर मुख्यमंत्री को किसने ब्रीफ किया?  अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे उन आरोपों का आधार, तथ्य और सबूत जनता के सामने रखें, यदि आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं हैं तो मुख्यमंत्री को मांगनी चाहिए माफी, मुख्यमंत्री को यह तक जानकारी नहीं है कि भारत में यूरिया कब आया था, फिर उन्हें उनकी खाद की दुकान के बारे में इतनी जानकारी कहां से मिल गई? सीएम भजनलाल हमला जारी रखते हुए गहलोत ने आगे कहा-  हो सकता है मुख्यमंत्री दिल्ली के आलाकमान को खुश करने के लिए इस तरह की बातें बोल रहे हों या उन्हें वहां से ब्रीफ किया गया हो, कुछ लोग भी यही कर रहे चर्चा, मुख्यमंत्री खुद बोल रहे हैं या अमित शाह या किसी अन्य नेता के कहने पर बयान दे रहे हैं, इसकी सच्चाई तो भजनलाल शर्मा ही बता सकते हैं, मुख्यमंत्री अपने बयानों के चलते पूरे प्रदेश में हंसी का पात्र बन रहे, बिना तथ्यों के किसी पर आरोप लगाना नहीं है उचित, यदि मुख्यमंत्री के पास कोई सबूत नहीं है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal