राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने अभिषेक चौधरी, भारतीय युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश, अभिषेक चौधरी को सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, अनिल चोपड़ा बने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, राजकुमार परसवाल बने उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जारी किए आदेश, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभकामना देते हुआ कहा- राजस्थान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चोपड़ा एवं उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मुझे विश्वास है कि आप सभी युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा देते हुए युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूत करेंगे, आप तीनों के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं
अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, गहलोत ने दिया ये बयान

Abhishek Choudhary I Rajasthan I









