केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस वार्ता, जयपुर भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर कई मुद्दों को लेकर साधा निशाना, कहा- भारत का लोकतंत्र है एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर, हमारे लोकतंत्र पर कांग्रेस और उसके साथी लगातार कर रहे हैं प्रहार, कांग्रेस और उसके साथियों को प्रहार करने में नहीं है कोई शर्म, कांग्रेस के षड्यंत्र को भाजपा कर रही है समाप्त, SIR को लेकर कहा- SIR भारत के संविधान के अनुसार है एक निश्चित प्रक्रिया, आजादी के बाद देश में 10 बार हुआ है SIR, कांग्रेस के समय भी हुआ, जब पहले भी हो चुका है तो कांग्रेस को इससे परेशानी क्यों? EVM से चुनाव की कांग्रेस करती है माँग, जब बैलेट पेपर से होते थे चुनाव तो मतगणना में लग जाते है घंटों, आपके कहने पर हमने MLC चुनाव करवाए बैलेट पेपर से, आप उसमे एक भी चुनाव क्यों नहीं जीत पाए? कांग्रेस इस तरह की व्यवस्था चाहती है क्या जिसमे मृतकों को भी वोट देने का अधिकार हो? जिस संविधान को कांग्रेस नेता लिए घूमते हैं क्या उन्होंने इसको पढ़ा है ? आप बहस की करते हो बात, हम संसद में विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने को है तैयार, पहले भी कांग्रेस बहस के समय छोड़ देती है सदन, आज कहता हूं SIR पर भी जब होगी चर्चा ये छोड़ भागेंगे सदन, बहस में नहीं लेंगे हिस्सा, देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है आगे, देश के 140 करोड़ लोग बढ़ रहे है आगे, बीजेपी नेता आगे कहा- कांग्रेस के साथ जो भी सहयोगी रहता है वो बोलता है कि कांग्रेस को गठबंधन का धर्म नहीं पता
'SIR पर चर्चा हुई तो सदन छोड़कर भागेगी कांग्रेस'- अश्विनी वैष्णव का बड़ा हमला

Ashwini Vaishnaw I Rajasthan I SIR I Rahul Gandhi I Congress








