मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर फिर साधा निशाना, जयपुर में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर किया प्रहार, रामलीला मैदान में संबोधन के दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा- जोधपुर की सभा के बाद कुछ लोग तिलमिलाने लगे हैं, लेकिन उनके एक-एक सवाल का जवाब पूरी ताकत के साथ दिया जाएगा, आगे सीएम भजनलाल ने चुनौती देते हुए कहा- मैंने जो बातें कही हैं, उन्हें गलत साबित करके दिखाइए, वही उन्होंने RPSC में सदस्य नियुक्ति, जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले, मंत्री और अधिकारियों के जेल जाने तथा पूर्व मुख्यमंत्री के PSO के पकड़े जाने जैसे मामलों का जिक्र करते हुए उठाए सवाल, कहा- आपने एक पत्रकार से पूछा था कि CMO में क्या हो रहा है, अगर आपके पास कोई प्रमाण है तो दीजिए, जनता को बताइए कि झूठा कौन है और सच्चा कौन है, हम जनता के बीच राजनीति करने वाले लोग हैं, 34 महीने बनाम 5 साल का काम देख लीजिए, जनता खुद फैसला कर लेगी
24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, गहलोत ने फिर साधा CM भजनलाल पर निशाना, कहा- '...तब आप 5 साल के थे'









