PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, गहलोत ने फिर साधा CM भजनलाल पर निशाना, कहा- '...तब आप 5 साल के थे'

04 नवंबर 2026
साझा करें:
24 घंटे का अल्टीमेटम खत्म, गहलोत ने फिर साधा CM भजनलाल पर निशाना, कहा- '...तब आप 5 साल के थे'

Ashok Gehlot I bhajnalal sharma I Rajasthan I 

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच जुबानी बयानबाजी हुई तेज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों पर अशोक गहलोत ने पलटवार करते हुए 24 घंटे के भीतर माफी मांगने और खेद व्यक्त करने की मांग की थी, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया, वही अब अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर कसा तंज, अशोक गहलोत ने अब अपने बयान में कहा- माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, मैं विचार कर रहा था कि जब मैंने पीपाड़ में खाद-बीज की दुकान खोली थी, जो छह महीने बाद ही बंद कर दी, जोधपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर पढ़ाई की और छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा, तब आप महज पांच साल के रहे होंगे, तो आपके दिमाग में ये बातें कहां से आईं? किस आधार पर आपने ऐसी कपोल-कल्पित आरोप लगा दिए, कल आपके द्वारा मुझ पर लगाए गए व्यक्तिगत एवं मिथ्या आरोपों के बाद मैंने सोचा था कि शायद आपको अपनी गलती का अहसास होगा और आप खेद व्यक्त करेंगे, इसीलिए मैंने 24 घंटे का समय भी दिया था, परन्तु आपने ऐसा नहीं किया, गहलोत ने आगे कहा- राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर पद की गरिमा यह कहती है कि आरोप लगाने से पहले तथ्य जांच लिए जाएं

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal