PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

करनाल से अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी खुली चुनौती

05 नवंबर 2026
साझा करें:
करनाल से अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी खुली चुनौती

Amit Shah I Rahul Gandhi I Bjp I Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी चुनौती, अमित शाह ने आज करनाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा जमकर निशाना, कहा- भाजपा  एसआईआर के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने को है तैयार, राहुल गांधी को चुनौती देते हुए शाह ने कहा- वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की करें मांग, सरकार इस मुद्दे पर संसद में पूरी चर्चा कराने के लिए है तैयार, कांग्रेस को झूठ बोलना करना चाहिए बंद और संसद में भागना नहीं चाहिए चर्चा से, देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को चुना है प्रधानमंत्री, इसके बाद हुए चुनावों में कांग्रेस को लगातार हार का करना पड़ा सामना, हरियाणा में भी कांग्रेस सत्ता में वापसी का कर रही थी दावा, लेकिन मतगणना के शुरुआती पांच दौर के बाद ही उसकी टूट गईं उम्मीदें, हरियाणा की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई और नायब सिंह सैनी को चुना मुख्यमंत्री, शाह ने महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, असम और अन्य राज्यों के चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा- लगातार मिल रही हार से बौखलाए हुए हैं राहुल गांधी, अब वह अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं चुनाव आयोग और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर, राहुल गांधी संसद नहीं चलने देते और न ही वहां मुद्दों पर करते हैं चर्चा, संसद में हंगामा करने के बाद सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता फैलाने का किया जा रहा है प्रयास, संसद लोकतंत्र का है सर्वोच्च मंच, भाजपा संसद, विधानसभा, गांव, खेत और खलिहान हर जगह कांग्रेस को देगी जवाब 


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal