PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'4 या 6 साल की अस्थायी नौकरी नहीं, स्थायी भर्ती चाहिए'- अग्निवीर योजना पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

04 नवंबर 2026
साझा करें:
'4 या 6 साल की अस्थायी नौकरी नहीं, स्थायी भर्ती चाहिए'- अग्निवीर योजना पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान

Hanuman Beniwal, Agniveer Scheme, Agniveer Recruitment, Hanuman Beniwal Statement, Agnipath Scheme, Indian Army Recruitment, RLP News, Rajasthan Politics

नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का बयान,  सांसद हनुमान बेनीवाल ने अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे समाप्त करने की दोहराई मांग, हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वह सेना में अग्निवीर योजना का सड़क से संसद तक लगातार विरोध करते आए हैं और सदन में कई बार पूर्व की तरह नियमित एवं स्थायी सैन्य भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठा चुके हैं मांग, हनुमान बेनीवाल ने कहा-  सेना में अग्निवीर भर्ती योजना का मैं सड़क से संसद तक लगातार विरोध करता रहा हूं, मैंने सदन में कई बार यह मांग उठाई है कि सेना में पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी भर्ती प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस योजना के विरोध में जोधपुर में विशाल रैली आयोजित कर युवाओं की आवाज को बुलंद किया था, देश का युवा इस योजना से संतुष्ट नहीं है, सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के भविष्य और सेना की परंपराओं से जुड़ा यह गंभीर विषय है, आज केंद्र सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष की सेवा अवधि में दो साल विस्तार करने का लिया है निर्णय, मेरा स्पष्ट मानना है कि सेवा अवधि बढ़ाना इस योजना का समाधान नहीं है, युवाओं को चार वर्ष या छह वर्ष की अस्थायी सेवा नहीं, बल्कि पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी सैन्य सेवा का अवसर चाहिए, मैं केंद्र सरकार से पुनः मांग करता हूं कि अग्निवीर योजना को समाप्त कर सेना में पूर्व की भांति नियमित एवं स्थायी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal