देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR को लेकर विपक्ष इन दिनों लगातार उठा रहा है सवाल, इसी बीच चुनाव आयोग ने लिया बडा फैसला, चुनाव आयोग ने छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में मतदाता सूचियों के विशेष सारांश पुनरीक्षण (SSR) की घोषणा की, चुनाव आयोग की इस कवायद का उद्देश्य है यह सुनिश्चित करना कि सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में हों शामिल, जिसमें युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान, इसके तहत वे लोग भी पहले से आवेदन कर सकेंगे जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष के हो जाएंगे और मतदान करने के बन जाएंगे योग्य, आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का मसौदा 30 नवंबर को किया जाएगा प्रकाशित, जबकि अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को की जाएगी जारी, आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को दिया है निर्देश कि वे इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त जनशक्ति और संसाधन उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित









