देश के अधिकांश विपक्षी दल इन दिनों SIR का कर रहे विरोध, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने चुनाव आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में किए SIR को ठहराया सही, होसबाले ने आज इंदौर में संघ के प्रमुख संगठनात्मक निकाय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक खत्म होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए SIR को लेकर कहा- इस प्रक्रिया का मकसद है इन वोटर लिस्ट को त्रुटिहीन बनाना, राजनीतिक दलों को किसी मुद्दे पर केवल विरोध के लिए विरोध करने के बजाय उसकी सच्चाई पर देना चाहिए ध्यान, लोकतंत्र में राजनीतिक दल अपने-अपने एजेंडा के मुताबिक कर सकते हैं काम, लेकिन उन्हें किसी मुद्दे पर केवल विरोध के नाम पर विरोध करने के बजाय देखना चाहिए कि उस मुद्दे में कुछ सच्चाई है भी या नहीं, एसआईआर का मकसद होता है वोटर लिस्ट का परिष्कार करना, देश में जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं वोटर लिस्ट से, उनमें से कई लोगों की पहले ही हो चुकी है मौत, जबकि कई मतदाताओं के नाम दो जगहों पर हैं दर्ज, जो लोग नहीं हैं भारत के नागरिक, उनके नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होना आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से है गलत
SIR को मिला RSS का समर्थन, होसबाले बोले- वोटर लिस्ट को त्रुटिहीन बनाना है इस प्रक्रिया का मकसद

Dattatreya Hosbale I Rss I Bjp I India Alliance I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I Sir I Eci I









