भारतीय जनता पार्टी इन दिनों देशभर में कर रही है 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, गोरखपुर में आज पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर साधा जमकर निशाना, सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस और सपा का उद्देश्य भारत और संविधान को कटघरे में खड़ा करना, जिन संवैधानिक संस्थाओं के बल पर टिका हुआ है देश का लोकतंत्र, उन्हें कमजोर करने की साजिश नहीं की जा सकती स्वीकार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा- उन्हें लोकतंत्र का समझना चाहिए अर्थ, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता करती है बदलाव, 2014 में देश की जनता ने किया बदलाव और 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता ने करके दिखाया सत्ता परिवर्तन, यह बदलाव कांग्रेस या समाजवादी पार्टी की ताकत से नहीं, बल्कि हुआ था जनता जनार्दन की ताकत से, 2017 और 2022 के चुनावों में सपा और कांग्रेस मिलकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाईं, जितनी बीजेपी ने अकेले 2022 में हासिल की थीं, बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में जीती थीं 255 सीटें, जनता ही तय करती है कि किसे चुनाव जिताकर भेजना है और किसे हराना, 2023 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हार का करना पड़ा सामना, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और INDIA गठबंधन को मिली हार, 2025 में दिल्ली में बीजेपी की बनी सरकार, बिहार में भी बीजेपी के नेतृत्व में बनी सरकार, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा- राहुल गांधी की स्थिति देखकर हमें कभी-कभी होता है आश्चर्य कि कांग्रेस कितनी बार इनको करेगी लॉन्च, कांग्रेस अपनी राजनीतिक असफलताओं की जिम्मेदारी लेने के बजाय लगातार तलाशती रहती है नए बहाने
गोरखपुर में CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा हमला, बोले- लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता करती है बदलाव

Yogi Aadityanath I Cm Yogi I Congress I Samajwadi Party I Up Politics I Up Congress I Up Bjp I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I









