मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक दिलचस्प मामला आया सामने, भोपाल में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव से बड़ी चूक होते-होते बची, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव की फिसली जुबान, सीएम मोहन यादव रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगवा रहे थे नारे, इसी दौरान नारा लगाया कि नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद.... इसके तुरंत बाद जब उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का नारा लगवाना चाहा तो उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची और मुंह से 'जेपी नड्डा मुर्दा...' शब्द निकलते-निकलते रह गए, हालांकि, मुख्यमंत्री ने समय रहते खुद को संभाल लिया और तुरंत सही नारा लगाया, खास बात यह रही कि उस वक्त मंच पर खुद जेपी नड्डा भी थे मौजूद, अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
‘श्री मान 'जेपी नड्डा मुर्दा...'- CM मोहन यादव की फिसली जुबान! देखें Video

Mohan Yadav I MP I JP Nadda I Madhyapradesh









