PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'साबित कर दूंगा मोदी देशद्रोही हैं, 1 साल में निपटेगी सरकार और शाह...'- पंजाब में गरजे राहुल गांधी

04 नवंबर 2026
साझा करें:
'साबित कर दूंगा मोदी देशद्रोही हैं, 1 साल में निपटेगी सरकार और शाह...'- पंजाब में गरजे राहुल गांधी

राहुल गांधी का PM मोदी, अमित शाह और भगवंत मान पर हमला, बोले- पंजाब को नशे से बचाने के लिए चाहिए मजबूत नेतृत्व

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब में इंसाफ रैली को संबोधित कर विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरूआत की, संगरूर में आयोजित इस रैली के संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा, राहुल ने आज फिर रैली में दोहराते हुए कहा- कल मैंने नरेंद्र मोदी को सीधे दी है चुनौती, वे इस बहस के लिए आ जाएं कहीं भी, मेरे साथ बैठकर करें बहस, आप किसी को भी बना सकते हैं जज, आप कहीं भी करा लीजिए बहस, मोहन भागवत या अडाणी को बैठा लो आपके सामने, किसी स्टूडियो में करा लो बहस, आप बस मेरे सामने आकर बैठ जाओ, मैं गारंटी देता हूं नरेंद्र मोदी मेरे सामने आकर बैठ नहीं सकते, उनके सभी नेता कह रहे हैं संसद में बहस करो, संसद में आप मेरे माइक कर देते हो बंद, मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा नरेंद्र मोदी हैं देशद्रोही, वहीं गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब को नशा मुक्त बनाने वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा- अमित शाह कहते हैं तीन साल में नशा कर देंगे खत्म, तीन साल में तो वो होम मिनिस्टर ही नहीं रहेगें, मेरा आंकलन ही ये सरकार तो निपट जाएगी एक साल में ही, इसके साथ ही राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा- लोकसभा में मुख्यमंत्री मान हमारे पास बैठकर सुनाते थे चुटकुले, सुबह 11 बजे उनके मुंह से आती थी शराब की बदबू, मैं यह नहीं कहता कि उन्हें शराब नहीं पीनी चाहिए, शराब पीना है उनका निजी मामला, लेकिन अगर आपको नशे के खिलाफ लड़ना है तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता, पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो राज्य के लिए लड़े और जिसके दिल में पंजाब और नशे की समस्या का हो दर्द, सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए राहुल ने कहा- सभी के सामने बिना डरे उन्हें गोली मारी, वही सोच आज घुम रही है पंजाब के कोने-कोने में, जिसके पास है हुनर, जो अपने हुनर पर बढ़ना चाहता है आगे, पंजाब और देश के लिए करना चाहता है काम, उसको धमकाते-डराते हैं और फिर सभी के सामने मारते हैं गोली, एक बात पंजाब के हर व्यक्ति को समझनी होगी, इस प्रदेश में या तो इंडस्ट्री होगी, फैक्ट्रियां होंगी, खेती होगी और अगर ये चीजें नहीं होंगी तो फिर नशा होगा, गैंगस्टरवाद होगा, सड़कों पर चलेंगी गोली 


Rahul Gandhi I Insaf Rally I Sangrur Rally I Narendra Modi I Pm Modi I Amit Shah I Congress I Congress News I Panjab Politics I Panjab Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal