PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के बब्बर शेर दिन में तारे दिखा देंगे, सीएम भजनलाल पर फिर भडके डोटासरा

05 नवंबर 2026
साझा करें:
कांग्रेस के बब्बर शेर दिन में तारे दिखा देंगे, सीएम भजनलाल पर फिर भडके डोटासरा

Govind Singh Dotasara I Bhajan Lal Sharma I Cm Bhajan lal I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर साधा जमकर निशाना, आज जयपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए डोटासरा ने कहा- भाजपा वोट चोरी ​में लिप्त होकर बना रही है सरकारें, लूट रही है देश को, हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें जब पकड लिया रंगे हाथों, देश के उनका चेहरा दिखाने का कर रहें हैं काम तो ये सत्ता के बल पर कर रहे हैं नौटंकी, हमने कहा वोट बचाओं देश बचाओ, क्योंकि वोट नहीं रहेगा तो संविधान नहीं रहेगा और संविधान नहीं रहेगा तो देश नहीं रहेगा, इन्होंने नारा दिया है लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, आपने इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर कहा था कि व्यापारियों को रैली से हो जाएगा नुकसान, हमने 1 तारीख को आयोजित की थी रैली और ये दिवाली से ठीक पहले निकाल रहे हैं रैली, आप लोगों को कर रहे हैं परेशान, आप चोरी से बचने के लिए निकलना चाहते हैं पतली गली से, इससे बडा अपमान लोकतंत्र का हो नहीं सकता, आज भाजपा की रैली में कुर्सियां रही खाली, वहीं डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा- जरूरी नहीं कि भजनलाल शर्मा आप दो साल और रहें मुख्यमंत्री, डोटासरा ने गहलोत के राजनीतिक जीवन को बेदाग बताते हुए कहा- उनके सार्वजनिक जीवन पर कोई नहीं उठा सकता उंगली, वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा- पद से हटते ही मुख्यमंत्री के साथ खड़ा बोलने वाला कोई नेता या मंत्री नजर नहीं आएगा, हम हैं कांग्रेस के बब्बर शेर, दिन में तारे याद दिला देंगे

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal