PoliTalks News
बायोग्राफी

धनंजय महाडिक की जीवनी | Dhananjay Mahadik Biography in Hindi

03 नवंबर 2026
साझा करें:
धनंजय महाडिक की जीवनी | Dhananjay Mahadik Biography in Hindi

Dhananjay Mahadik Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको धनंजय महाडिक जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


धनंजय महाडिक की जीवनी (Dhananjay Mahadik Biography in Hindi)

Dhananjay Mahadik Latest News  - धनंजय महाडिक महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. राजनीति में आने से पहले वे कोल्हापुर क्षेत्र में एक कारोबारी और सामाजिक हस्ती के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. वे वर्ष 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के टिकट पर कोल्हापुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बाद में वे अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए फिर इसी के बाद वर्ष 2022 में बीजेपी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन पहुँचे. इस लेख में हम आपको धनंजय महाडिक के जीवन परिचय (Dhananjay Mahadik Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

धनंजय महाडिक जन्म और परिवार (Dhananjay Mahadik Birth & Family)

धनंजय भीमराव महाडिक (Dhananjay Bhimrao Mahadik) का जन्म 15 जनवरी 1972 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम भीमराव (Shri Bhimrao) और माता का नाम मंगल (Smt. Mangal) है. धनंजय महाडिक के चाचा का नाम महादेवराव महादिक हैं, जो पूर्व विधायक हैं.

उनका विवाह 27 मई 1994 को श्रीमती अरुंधति (Smt. Arundhati) से हुआ था. उनके तीन बेटे हैं, जिनके नाम पृथ्वीराज, विश्वराज और कृष्णराज हैं. वे सभी कोल्हापुर में एक साथ रहते हैं. उनकी पत्नी पेशे से एक बिजनेसवुमेन (व्यवसायी) हैं. 

धनंजय महाडिक पर 9 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 286, "भीमा", महादिक कॉलोनी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र

दूरभाष: (0231) 2525977,

मोबाइल : 09822555577

फैक्स: (0231) 2537627 

वर्तमान पता : 81, साउथ एवेन्यू, नई दिल्ली - 110011

मोबाइल : 08888289999

धनंजय महाडिक की शिक्षा (Dhananjay Mahadik Education)

धनंजय महाडिक ने वर्ष 1998 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित राजर्षि छत्रपति शाहू कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम.) किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

धनंजय महाडिक राजनीतिक करियर (Dhananjay Mahadik Political Career)

धनंजय महाडिक का राजनीतिक सफर वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव से शुरू हुआ. उन्होंने कोल्हापुर लोकसभा सीट (Kolhapur Lok Sabha constituency) से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे. इसके बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़ गए लेकिन जब एनसीपी ने टिकट नहीं दिया तब वे पार्टी से नाराज होकर स्वयं के बल पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भी उन्हें पहले की तरह हार मिली.

हालांकि बाद के वर्षो में वे पार्टी में फिर से शामिल हो गए और इसी क्रम में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी ने उन्हें कोल्हापुर सीट से उम्मीदवार बनाया. 16वीं लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और पहली बार लोकसभा सांसद बने. लोकसभा सांसद रहते उन्हें वर्ष 2017 और 2018 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में धनंजय महाडिक ने एक बार फिर कोल्हापुर सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार उन्हें शिवसेना के उम्मीदवार संजय मांडलिक के हाथों बहुत बुरी हार मिली. इस भारी पराजय के बाद वे सितंबर 2019 में अपने एनसीपी के सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें कोल्हापुर में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी भी सौंपी.

जून 2022 में बीजेपी ने धनंजय महाडिक को महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. वे निर्वाचित होकर संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुँचे. उन्होंने 1 जुलाई 2022 को राज्यसभा सांसद के रूप में अपना कार्यकाल संभाला. राज्यसभा में धनंजय महाडिक विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं. सितंबर 2022 से वे वाणिज्य संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा उन्होंने सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और बहु-राज्य सहकारी समितियां (संशोधन) विधेयक, 2022 से संबंधित संयुक्त समिति में भी काम किया. अक्टूबर 2024 से वे सदन के पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति और भारत-ऑस्ट्रेलिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर धनंजय महाडिक का कार्यकाल जुलाई 2028 तक है.

धनंजय महाडिक की संपत्ति (Dhananjay Mahadik Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार धनंजय महाडिक की कुल संपत्ति 84.08 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 15 करोड़ रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको धनंजय महाडिक जीवनी (Dhananjay Mahadik Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal