PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नरेश मीणा पर पुलिस ने घोषित किया 25 पैसे का इनाम, गिरफ्तारी के लिए 5 थानों की टीमें जुटीं

07 नवंबर 2026
साझा करें:
नरेश मीणा पर पुलिस ने घोषित किया 25 पैसे का इनाम, गिरफ्तारी के लिए 5 थानों की टीमें जुटीं

Naresh Meena I Naresh Meena News I 

Naresh Meena Latest News: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बारां जिले में वनकर्मियों से मारपीट और जनरेटर छीनकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे युवा नेता नरेश मीणा की बढ़ती जा रही मुश्किलें, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई की तेज,  पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए शिकंजा कसते हुए 25 पैसे का इनाम किया घोषित, बारां एसपी अभिषेक अंडासु के निर्देश पर पांच थानों की पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, शुक्रवार को अटरू डीएसपी रामानंद यादव के नेतृत्व में पुलिस ने गुंदलाई गांव स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी की, जहां से थार गाड़ी में सवार नरेश मीणा के दो साथियों को किया गया गिरफ्तार, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही नरेश मीणा वहां से निकल गए,  पुलिस ने छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरू, मोठपुर और कवाई थाना क्षेत्रों में भी दबिश दी, लेकिन उनका नहीं लगा कोई सुराग, एसपी अभिषेक अंदासु ने जानकारी देते हुए कहा-  पुलिस ने नरेश मीणा पर 25 पैसे (चवन्नी) का इनाम किया है घोषित,  विशेष टीमें गठित कर लगातार अलग-अलग स्थानों पर दी जा रही है दबिश,  पुलिस ने आरोपी के करीबी रिश्तेदारों और सहयोगियों के आवास, फार्म हाउस सहित 10 से अधिक ठिकानों पर ली तलाशी 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal