PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी से पहले सोनिया गांधी ने दिया था बेटे को जन्म, लेकिन अगले ही दिन हो गई थी मौत, पढ़े पूरी खबर

10 नवंबर 2026
साझा करें:
राहुल गांधी से पहले सोनिया गांधी ने दिया था बेटे को जन्म, लेकिन अगले ही दिन हो गई थी मौत, पढ़े पूरी खबर

Sonia Gandhi, Rajiv Gandhi, Rahul Gandhi, Congress, Indian Politics, Belonging Book

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' में अपनी जिंदगी के एक बेहद भावुक और दर्दनाक किस्से का किया खुलासा, सोनिया गांधी ने कहा- जनवरी 1969 में उन्होंने और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने पहले बच्चे को खो दिया था, सोनिया गांधी ने 18 जनवरी 1969 को सातवें महीने में ही एक बेटे को जन्म दिया था, जो जन्म के कुछ ही घंटों बाद चल बसा, सोनिया गांधी ने किताब में लिखा- जब राजीव गांधी उन्हें नवजात बेटे को दिखाने ले गए तो उसे देखकर दोनों को उससे तुरंत प्यार हो गया था, लेकिन अगली सुबह करीब 6:30 बजे उसकी मौत की खबर ने दोनों को तोड़कर रख दिया, सोनिया के मुताबिक, इस दुखद खबर के बाद इंदिरा गांधी अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचीं और दोनों को संभाला, वही सोनिया गांधी ने यह भी बताया- बच्चे के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार के सामने मुश्किल स्थिति पैदा हो गई थी, उन्होंने नदी में प्रवाहित करने की परंपरा को स्वीकार करने से कर दिया था इनकार, जिसके बाद राजीव गांधी और संजय गांधी ने दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्महाउस में एक गुलाबी बोगनवेलिया के पेड़ के नीचे बच्चे को दफनाया, सोनिया ने लिखा- लंबे समय तक जब भी वे उस जगह जाते थे, वहां फूल चढ़ाते थे, इस घटना ने उन्हें लंबे समय तक भावनात्मक पीड़ा दी, बाद में 19 जून 1970 को सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को दिया जन्म 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal