PoliTalks News
बायोग्राफी

बी पार्थसारधी रेड्डी की जीवनी | B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi

11 नवंबर 2026
साझा करें:
बी पार्थसारधी रेड्डी की जीवनी | B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi

B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको बी पार्थसारधी रेड्डी जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


बी पार्थसारधी रेड्डी की जीवनी (B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi)

B. Parthasaradhi Reddy Latest News  - वैज्ञानिक और उद्योगपति डॉ. बी पार्थसारधी रेड्डी तेलंगाना से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सांसद हैं. फार्मास्युटिकल उद्योग में अपनी पहचान बनाने वाले रेड्डी हेटेरो ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष हैं. वर्ष 2022 में बीआरएस ने उन्हें तेलंगाना से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसमें उन्हें निर्विरोध जीतने का अवसर मिला और फिर इसी के बाद वे संसद के उच्च सदन राज्यसभा पहुंचे. पार्थसारधी रेड्डी की पहचान तेलंगाना के सबसे अमीर संसद सदस्य की रही हैं. वर्ष 2024 में, रेड्डी फ़ोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीयों की सूची में 81वें स्थान पर थे. इस लेख में हम आपको बी पार्थसारधी रेड्डी  के जीवन परिचय (B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

बी पार्थसारधी रेड्डी जन्म और परिवार (B. Parthasaradhi Reddy Birth & Family)

डॉ. बंदी पार्थसारधी रेड्डी (Bandi Parthasaradhi Reddy) का जन्म 6 मार्च 1954 को तेलंगाना के खम्मम जिले के कंदुकुरु गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बंदी श्रीनिवास रेड्डी (Bandi Srinivasa Reddy) और माता का नाम स्वर्गीय बंदी सोमकांथम (Late Shrimati Bandi Somakantham) है. उनका विवाह 12 मई 1977 को बंदी कलावती (Bandi Kalavathi) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी एक उद्योगपति (कारोबारी) हैं.

डॉ. बी पार्थसारधी रेड्डी पर 4 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : एच. नं. 8-2-293/82/ए/389, प्लॉट नं. 389, रोड नं. 22/बी, जुबली हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना - 500033

वर्तमान पता : बंगला संख्या सीआई/2 लोधी गार्डन, नई दिल्ली - 110003

दूरभाष- 24656049, 24621402, 24632934

बी पार्थसारधी रेड्डी की शिक्षा (B. Parthasaradhi Reddy Education)

डॉ. बी पार्थसारधी रेड्डी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी और सिंथेटिक ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी की है. वर्ष 1997 में उन्होंने पीएचडी (डॉक्टरेट) पूरी की थी.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

बी पार्थसारधी रेड्डी का शुरुआती जीवन (B. Parthasaradhi Reddy Early life)

राजनीति में आने से पहले डॉ. बी पार्थसारधी रेड्डी विज्ञान और फार्मास्युटिकल उद्योग के क्षेत्र से जुड़े रहे. उन्होंने वर्ष 1993 में हेटेरो ग्रुप (Hetero Group) की स्थापना की और इसके चेयरमैन बने. उनके नेतृत्व में हेटेरो ग्रुप ने दवाओं के निर्माण और फार्मास्युटिकल उद्योग में अपनी पहचान बनाई. सिंथेटिक केमिस्ट्री के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के साथ उन्होंने कंपनी के अनुसंधान एवं विकास कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

बी पार्थसारधी रेड्डी राजनीतिक करियर (B. Parthasaradhi Reddy Political Career)

फार्मास्युटिकल उद्योग में अपनी पहचान बना चुके बी पार्थसारधी रेड्डी की राजनीतिक यात्रा तेलंगाना की प्रमुख पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ जुड़ने के बाद शुरू हुई. वर्ष 2022 में बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया. वे 3 जून 2022 को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 22 जून 2022 से उनका कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा में उनका यह पहला कार्यकाल है, जो जून 2028 तक निर्धारित है.

राज्यसभा सदस्य के रूप में बी पार्थसारधी रेड्डी विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं. वे सितंबर 2022 से जून 2024 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे. इसके बाद सितंबर 2024 से वे फिर इसी समिति के सदस्य हैं. नवंबर 2022 से दिसंबर 2024 तक उन्होंने नियम संबंधी समिति में भी काम किया. अक्टूबर 2024 से वे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-कजाकिस्तान संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं.

बी पार्थसारधी रेड्डी की संपत्ति (B. Parthasaradhi Reddy Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार बी पार्थसारधी रेड्डी की कुल संपत्ति 5,300.21 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 73 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको बी पार्थसारधी रेड्डी जीवनी (B. Parthasaradhi Reddy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal