PoliTalks News
बायोग्राफी

एस कल्याणसुंदरम की जीवनी | S Kalyanasundaram Biography in Hindi

13 नवंबर 2026
साझा करें:
एस कल्याणसुंदरम की जीवनी | S Kalyanasundaram Biography in Hindi

S Kalyanasundaram Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको एस कल्याणसुंदरम जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


एस कल्याणसुंदरम की जीवनी (S Kalyanasundaram Biography in Hindi)

S Kalyanasundaram Latest News  - कृषि क्षेत्र से जुड़े एस कल्याणसुंदरम तमिलनाडु से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सांसद हैं. लंबे समय से डीएमके से जुड़े कल्याणसुंदरम ने स्थानीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही वे देश के गिने-चुने सांसदों में शामिल है, जिनका जन्म देश की आजादी से पहले हुआ है. राज्यसभा सांसद बनने से पहले वे पार्टी के जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे तो वही फिर बाद में डीएमके के तंजावुर उत्तर जिला सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं. वर्ष 2022 में डीएमके ने उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको एस कल्याणसुंदरम  सीचेवाल के जीवन परिचय (S Kalyanasundaram Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

एस कल्याणसुंदरम जन्म और परिवार (S Kalyanasundaram Birth & Family)

एस कल्याणसुंदरम का जन्म 24 जून 1940 को तमिलनाडु के कुंभकोणम, तंजावुर में हुआ था. उनके पिता का नाम जी सुंदरराजन (Shri G. Sundaraajan) और माता का नाम एस सुंदरंबल (Shrimati S. Sundarambal) है. उनका विवाह के भुवनेश्वरी (Shrimati K. Bhuvaneswari) से हुआ. उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी एक रिटायर्ड टीचर हैं.

एस कल्याणसुंदरम पर 11 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : नं. 58बी, वन्नियार स्ट्रीट, पंबापडैयूर गांव, कुंभकोणम तालुक, तंजावुर जिला, तमिलनाडु - 612703

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-2, टॉवर ए2, केंद्र सरकार टाइप 7 आवासीय परिसर, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली- 110002

दूरभाष- 9444746668

एस कल्याणसुंदरम की शिक्षा (S Kalyanasundaram Education)

एस कल्याणसुंदरम ने वर्ष 1954-1955 में तमिलनाडु के कुंभकोणम स्थित लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल से 8वीं पास की, लेकिन आगे वे एसएसएलसी की परीक्षा पूरी नहीं कर सके.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

एस कल्याणसुंदरम राजनीतिक करियर (S Kalyanasundaram Political Career)

एस कल्याणसुंदरम लंबे समय से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से जुड़े हुए हैं. उन्होंने स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन में काम करते हुए अपनी राजनीतिक पहचान बनाई. वर्ष 1998 से 2003 तक वे तमिलनाडु में जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे. इसी के बाद में उन्हें डीएमके के तंजावुर उत्तर जिला सचिव का पद दिया गया, हालांकि जुलाई 2025 में पार्टी ने इस पद पर बदलाव करते हुए उनकी जगह विधायक साक्कोट्टई जी अनबालगन को जिला प्रभारी नियुक्त किया. वर्ष 2022 में डीएमके ने कल्याणसुंदरम को तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. वे जून 2022 में निर्वाचित हुए और 30 जून 2022 से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा सांसद के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल है.

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद से अब तक कई समितियों के सदस्य रह चुके हैं. जहाँ सितंबर 2022 से जून 2024 और फिर सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक वे कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी समिति के सदस्य रहे तो वही सितंबर 2025 से वे परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति के सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 से वे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-मॉरीशस संसदीय मैत्री समूह में शामिल हैं. अगस्त 2026 से वे लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति और सितंबर 2026 से राज्यसभा की हाउस कमेटी के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य होने के साथ ही वे कुंभकोणम म्यूचुअल बेनिफिट फंड लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं, हालांकि राज्यसभा में उनका यह कार्यकाल जून, 2028 को समाप्त हो रहा हैं.

एस कल्याणसुंदरम की संपत्ति (S Kalyanasundaram Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार एस कल्याणसुंदरम की कुल संपत्ति 5.96 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 24 लाख रुपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको एस कल्याणसुंदरम जीवनी (S Kalyanasundaram Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal