PoliTalks News
बायोग्राफी

संत बलबीर सिंह की जीवनी | Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi

12 नवंबर 2026
साझा करें:
संत बलबीर सिंह की जीवनी | Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi

Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको संत बलबीर सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


संत बलबीर सिंह की जीवनी (Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi)

Balbir Singh Seechewal Latest News  - संत बलबीर सिंह सीचेवाल पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं समाज सुधारक हैं. पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए पहचान बनाने वाले सीचेवाल ने अपने प्रयासों से पंजाब की काली बेन नदी की सफाई और उसके पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सामाजिक क्षेत्रो में उनके बड़े पहचान को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने जून 2022 में उन्हें पंजाब से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे उच्च सदन के लिए निर्वाचित होकर पहली बार राज्यसभा सांसद बने. इस लेख में हम आपको संत बलबीर सिंह  सीचेवाल के जीवन परिचय (Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

संत बलबीर सिंह जन्म और परिवार (Balbir Singh Seechewal Birth & Family)

संत बलबीर सिंह सीचेवाल (Sant Balbir Singh Seechewal) का जन्म 2 फरवरी 1962 को पंजाब के जालंधर जिले के सीचेवाल गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री चानन सिंह (Shri Chanan Singh) और माता का नाम श्रीमति चानन कौर (Shrimati Chanan Kaur) है. वे अविवाहित हैं.

बलबीर सिंह सीचेवाल धर्म से सिख हैं.  संत बलबीर सिंह पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : मकान नं.159, गाँव – सिचेवाल तहसील – शंकोट, जिला जालंधर, पंजाब

दूरभाष – 01828-299363, 01821-294263

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 102, ब्रह्मपुत्र कॉम्प्लेक्स, डॉ. बीडी मार्ग, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष - 9417319463

संत बलबीर सिंह की शिक्षा (Balbir Singh Seechewal Education)

संत बलबीर सिंह ने पंजाब के जालंधर जिले के सरकारी स्कूल निहालुवाल से प्री-यूनिवर्सिटी तक की पढाई की.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

संत बलबीर सिंह का शुरुआती जीवन (Balbir Singh Seechewal Early life)

राजनीति में आने से पहले संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपना जीवन समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को समर्पित किया. उन्होंने पंजाब की काली बेन नदी (Kali Bein River) की सफाई और उसके पुनरुद्धार के लिए लोगों को संगठित किया. वर्ष 1999 के आसपास शुरू हुए इस अभियान में उन्होंने स्थानीय लोगों की भागीदारी से नदी की सफाई का काम आगे बढ़ाया. उनके प्रयासों से विकसित हुए मॉडल को 'सीचेवाल मॉडल' के नाम से पहचान मिली, जिसमें नदी और जलस्रोतों की सफाई के साथ गांवों में स्वच्छता, जलापूर्ति और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया गया. पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया. सीचेवाल मॉडल के विख्यात होने के कारण ही उनके नाम के साथ 'सीचेवाल' उपनाम जुड़ गया. 

संत बलबीर सिंह राजनीतिक करियर (Balbir Singh Seechewal Political Career)

संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने वर्ष 2022 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा. आम आदमी पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. वे 4 जून 2022 को निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और जुलाई 2022 में उच्च सदन के सदस्य बने. सीचेवाल पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते वफादार राज्यसभा सांसद है, जिन्होंने छः अन्य आप के राज्यसभा सांसद के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद भी पार्टी नहीं बदला. अप्रैल 2026 में पंजाब के कुल सात राज्यसभा सांसद, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, राजिंदर गुप्ता, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और राघव चड्ढा छः भाजपा में शामिल हो गए थे. इसके बाद पंजाब में संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही आम आदमी पार्टी के इकलौते राज्यसभा सदस्य बचे है.

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद वे कई समितियों में सदस्य भी रह चुके है. सीचेवाल सितंबर 2022 से जून 2024 तक जल संसाधन समिति के सदस्य रहे. तो वही सितंबर 2024 से वे ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी समिति के सदस्य हैं. अक्टूबर 2024 से वे जल शक्ति मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति में भी शामिल हैं. जबकि फरवरी 2026 से वे भारत-मंगोलिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर संत बलबीर सिंह का कार्यकाल जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2028 तक निर्धारित हैं. वर्तमान में, वे पंजाब के राज्यसभा सांसद हैं.

संत बलबीर सिंह की संपत्ति (Balbir Singh Seechewal Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार संत बलबीर सिंह की कुल संपत्ति 3.79 लाख है, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको संत बलबीर सिंह जीवनी (Balbir Singh Seechewal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal