PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

UP चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का हुआ गठबंधन, CM फेस के नाम का भी किया ऐलान

12 नवंबर 2026
साझा करें:
UP चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का हुआ गठबंधन, CM फेस के नाम का भी किया ऐलान

UP Election 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन, 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Uttarpradesh Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नया राजनीतिक गठबंधन आया सामने, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का किया ऐलान, दोनों नेताओं ने अपने नए गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' दिया नाम, इस गठबंधन के जरिए दोनों दल उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट करने की रणनीति पर करेंगे काम, मिली जानकारी के अनुसार गठबंधन प्रदेश की 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है, वहीं इस नए मोर्चे में कुछ अन्य छोटे दलों के भी शामिल होने की भी जताई जा रही है संभावना, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का फैसला किया है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए एक मजबूत विकल्प होगा  

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal