PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सोनिया गांधी की किताब में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का जिक्र, इंदिरा-मेनका विवाद पर बड़ा खुलासा

12 नवंबर 2026
साझा करें:
सोनिया गांधी की किताब में राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का जिक्र, इंदिरा-मेनका विवाद पर बड़ा खुलासा

Vasundhara Raje, Indira Gandhi, Sonia Gandhi Book, Belonging A Journey of Love, Varun Gandhi Birthday, Menaka Gandhi

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में हुए कई खुलासे, सोनिया गांधी की किताब में बीजेपी नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी हुआ जिक्र, सोनिया गांधी की आई बहुचर्चित किताब में राजस्थान से वसुंधरा राजे को छोड़कर किसी भी पार्टी के नेता का नहीं है जिक्र, किताब में करीब 45 साल पुराना एक ऐसा किस्सा आया है सामने, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी और इंदिरा गांधी के बीच बढ़ते मतभेदों और मेनका के राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर लिखी हैं कई अहम बातें,  सोनिया गांधी के मुताबिक, संजय गांधी की मृत्यु के एक सप्ताह के भीतर ही मेनका और उनकी मां के करीबी एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने कॉलम में मेनका को 'संजय की राजनीतिक छवि की एकमात्र संभावित उत्तराधिकारी' बताया था, सोनिया ने इसे एक सुनियोजित योजना का बताया हिस्सा, उन्होंने लिखा- इंदिरा गांधी का मानना था कि 23 साल की मेनका अभी राजनीतिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपरिपक्व हैं और उन्हें अपने तीन महीने के बच्चे पर ध्यान देना चाहिए,  किताब के अनुसार, मार्च 1981 में वरुण गांधी के पहले जन्मदिन पर इंदिरा गांधी ने मेनका के दोस्तों और बच्चों के साथ घर पर छोटी पार्टी रखने का सुझाव दिया था, लेकिन यह प्रस्ताव ठुकरा दिया गया और बाद में जन्मदिन की पार्टी वसुंधरा राजे के घर पर हुई आयोजित, सोनिया ने लिखा-  वसुंधरा राजे ग्वालियर की राजमाता की बेटी थीं और RSS की समर्थक होने के साथ इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरोधी भी थीं, उन्होंने इस घटनाक्रम को इंदिरा गांधी को चोट पहुंचाने की कोशिश के तौर पर देखा, सोनिया गांधी के मुताबिक, बाद में वसुंधरा राजे ने 'सूर्या' पत्रिका को राजमाता के RSS से जुड़े एक करीबी सहयोगी को बेचने में भी भूमिका निभाई, जिससे इंदिरा गांधी का यह संदेह और गहरा गया कि मेनका गांधी परिवार का घर छोड़ने की योजना बना रही थीं 


HW0aWc5aoAA5FMc
HW0aWCmaQAEaVQY
PoliTalks News - Authoritative News Portal