प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंचायती राज चुनाव के प्रचार के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, राजेंद्र राठौड़ ने चूरू की जनसभा में पढ़ा कलमा, वायरल वीडियो है चूरू जिले के पिथिसर गांव का, राजेंद्र राठौड़ अपनी पुत्रवधू और जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने मंच से कलमा पढ़ा और कहा कि खुदा और भगवान अलग-अलग नहीं हैं, दोनों एक ही हैं, राजेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन में धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा- हम सब एक हैं और सभी की रगों में एक ही खून बहता है, इसके साथ ही उन्होंने 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान' की पंक्तियां भी सुनाईं, वही इससे पहले उनकी बहू और भाजपा प्रत्याशी कनिका सिंह राठौड़ का 'सलाम वालेकुम' का जवाब देते हुए वीडियो भी आया था चर्चा में, अब बहू के बाद ससुर राजेंद्र राठौड़ का कलमा पढ़ने वाला वीडियो हो रहा वायरल, चूरू जिला परिषद के वार्ड 23 में भाजपा की कनिका सिंह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी से है और दोनों ही दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं प्रचार
बहू के 'सलाम वालेकुम' के बाद ससुर ने पढ़ा कलमा, राजेंद्र राठौड़ का वीडियो वायरल

राजेंद्र राठौड़ ने चुनावी सभा में पढ़ा कलमा, बहू कनिका सिंह के बाद ससुर का वीडियो वायरल









