PoliTalks News
बायोग्राफी

आर गिरिराजन की जीवनी | R. Girirajan Biography in Hindi

14 नवंबर 2026
साझा करें:
आर गिरिराजन की जीवनी | R. Girirajan Biography in Hindi

R. Girirajan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको आर गिरिराजन जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


आर गिरिराजन की जीवनी (R. Girirajan Biography in Hindi)

R. Girirajan Latest News  - डीएमके नेता आर. गिरिराजन तमिलनाडु से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राज्यसभा सांसद हैं. पेशे से वकील रहे गिरिराजन को जमीन से जुड़े नेता के रूप में जाना जाता है. अपने राजनीतिक पड़ाव में उन्होंने चेन्नई नगर निगम के पार्षद से लेकर संसद के उच्च सदन तक का सफर तय किया है. वे वर्ष 2001 से 2006 तक ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के पार्षद रहे जबकि वर्ष 2014 में डीएमके ने उन्हें उत्तर चेन्नई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था. हालांकि लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसी के बाद वर्ष 2022 में पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्वाचित होकर संसद पहुंचे. इस लेख में हम आपको आर गिरिराजन  के जीवन परिचय (R. Girirajan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

आर गिरिराजन जन्म और परिवार (R. Girirajan Birth & Family)

आर. गिरिराजन (R Girirajan) का जन्म 15 मई 1961 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था. उनके पिता का नाम सी. राधाकृष्णन (Shri C. Radhakrishnan) और माता का नाम आर. आबरंजी अम्मल (Shrimati R. Abaranji Ammal) है.

उनका विवाह 4 मार्च 1994 को जी. मैथिली (Shrimati G. Mythili) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी मेसर्स आरती एंटरप्राइजेज में उनके भागीदार (पार्टनर) हैं. 

आर गिरिराजन पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2022)

स्थायी पता : 1, चेल्लियाम्मन कॉलोनी, दूसरी स्ट्रीट, पेरावल्लूर, चेन्नई, तमिलनाडु - 600082

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 702, ब्रह्मपुत्र, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली- 110001

दूरभाष- 9444379997

आर गिरिराजन की शिक्षा (R. Girirajan Education)

आर. गिरिराजन ने वर्ष 1992 में चेन्नई स्थित डॉ. अंबेडकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून में स्नातक (बीएल) किया. इसके बाद उन्होंने वर्ष 2006 में मद्रास विश्वविद्यालय से एमए भी किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

आर गिरिराजन राजनीतिक करियर (R. Girirajan Political Career)

पेशे से वकील रहे आर गिरिराजन ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के साथ शुरू की. उन्होंने वर्ष 2001 से 2006 तक ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के पार्षद के रूप में काम किया. जबकि वर्ष 2014 में डीएमके ने उन्हें उत्तर चेन्नई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, पर एआईएडीएमके के वेंकटेश बाबू से करीब एक लाख मतों के अंतर से पराजय मिली. हालांकि पार्टी के उम्मीदवार रहते वे उस समय पार्टी के विधि विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्यरत थे.

वर्ष 2022 में डीएमके ने गिरिराजन को तमिलनाडु से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. वे जून 2022 में निर्वाचित हुए और 30 जून 2022 से उनका राज्यसभा कार्यकाल शुरू हुआ. राज्यसभा में यह उनका पहला कार्यकाल है. राज्यसभा सांसद के रूप में गिरिराजन अब तक कई संसदीय समितियों में सदस्य रह चुके हैं. जहाँ सितंबर 2022 से जून 2024 तक वे आवास एवं शहरी मामलों संबंधी समिति के सदस्य रहे तो वही सितंबर 2024 में वे विदेश मामलों संबंधी समिति में शामिल हुए. इसके बाद अक्टूबर 2024 से वे सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य बनाये गए और फरवरी 2026 से वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति सहित भारत-थाईलैंड संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. मई 2026 से वे कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में भी शामिल हैं. राज्यसभा में गिरिराजन का यह कार्यकाल जून, 2028 को समाप्त हो रहा हैं.

आर गिरिराजन की संपत्ति (R. Girirajan Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार आर गिरिराजन की कुल संपत्ति 8.09 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.07 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको आर गिरिराजन जीवनी (R. Girirajan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal