PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी बोले- 2024 में वोट डालने वाले 14 करोड लोग अब गैर-मतदाता, फिर चुनाव वैध कैसे?

14 नवंबर 2026
साझा करें:
राहुल गांधी बोले- 2024 में वोट डालने वाले 14 करोड लोग अब गैर-मतदाता, फिर चुनाव वैध कैसे?

राहुल गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव की वैधता पर उठाए सवाल, बोले- 140 मिलियन वोटरों को गैर-मतदाता कैसे घोषित किया?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर उठाए सवाल, राहुल गांधी ने आज हैदराबाद में भारत समिट को संबोधित करते हुए कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाले 140 मिलियन लोगों को कुछ महीने पहले अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता  कर दिया गया था घोषित, अगर चुनाव आयोग ने 140 मिलियन मतदाताओं जो भारतीय मतदाताओं का है लगभग 13 प्रतिशत और जिन्होंने 2024 के चुनावों में दिया था वोट, उन्हें अवैध या गैर-मतदाता दिया है करार, तो फिर वह चुनाव वैध कैसे हो सकता है? 2014 में हमने देखा एक बिल्कुल नया चुनाव, ऐसा कुछ जो हमने नहीं देखा था पहले कभी, राजनीतिक व्यवस्था में झोंक दिए गए करोड़ों-अरबों डॉलर, विपक्ष शुरू में इस बदलाव से रह गया था हैरान और इन बदलावों को समझने में उन्हें लग गया लगभग एक दशक, इस बदलाव ने उस चुनावी व्यवस्था को पूरी तरह पलट दिया, जिसमें पहले कड़े मुकाबले और गठबंधन सरकारों का हुआ करता था दौर, एक दशक में BJP की संपत्ति बढ़ गई है 11 गुना 

Rahul Gandhi I Congress I Election Commission Of India I Eci I Cec I Sir I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I Congress News I

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal