राजस्थान में APO IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल से जुडी बड़ी खबर, शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में ACB जांच का दायरा अब प्रदूषण नियंत्रण मंडल तक पंहुचा, सूत्रों के अनुसार ACB ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को पत्र लिखकर अप्रैल 2022 से फरवरी 2024 के बीच जारी पर्यावरणीय मंजूरियों, NOC, कंसेंट टू एस्टेब्लिश और कंसेंट टू ऑपरेट से जुड़े दस्तावेजों की मांगी हैं प्रमाणित प्रतियां, इसके साथ ही चेकलिस्ट में बदलाव, लैंड कन्वर्जन, फॉरेस्ट NOC की शर्तों और नाहरगढ़ सेंसेटिव जोन की 8 मार्च 2019 की अधिसूचना में किए गए बदलावों का विवरण भी मांगा गया, ACB के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र ने 9 नवंबर 2026 को मंडल के सचिव को लिखा यह पत्र, इससे पहले जांच एजेंसी वित्त विभाग, उद्योग आयुक्त और जयपुर, उदयपुर व अलवर के जिला कलेक्टरों सहित 8 प्रमुख स्थानों से संपत्ति खरीद और रियायती पैकेज से जुड़े दस्तावेज मांग चुकी है, शिखर अग्रवाल जुलाई 2023 से सितंबर 2024 तक राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के रहे थे चेयरमैन, अब ACB उनके कार्यकाल में दी गई पर्यावरणीय मंजूरियों और संबंधित रिकॉर्ड की कर रही है पड़ताल, IAS शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी डॉ. प्रशाखा माथुर सहित परिजनों पर उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज और अलवर के अजबगढ़ में 20 विला खरीदने का मामला आया था सामने, ये सभी संपत्तियां करीब ढाई साल के अंतराल में गोयल फैशन्स प्राइवेट लिमिटेड से खरीदी गई थीं, मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी को कर दिया है APO
APO IAS शिखर अग्रवाल मामले में बड़ा अपडेट, अब इन फाइलों की जांच करेगी ACB!

IAS Shikhar Agarwal, शिखर अग्रवाल, ACB जांच, 40 विला कॉटेज मामला, राजस्थान ACB









