राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच होने जा रहा है सियासी टकराव, अशोक गहलोत आज 14 नवंबर से करने जा रहे हैं अपने नए अभियान 'बजट Files' की शुरुआत, 'इंतजारशास्त्र' के बाद अब गहलोत इस सीरीज के जरिए भजनलाल सरकार से बजट घोषणाओं का मांगेंगे हिसाब, अभियान के पहले एपिसोड में चार बजट दस्तावेजों में की गई घोषणाओं और उनके धरातल पर हुए क्रियान्वयन को लेकर उठाए जाएंगे सवाल, सड़क, खेल, पेयजल, स्वास्थ्य और शहरी विकास सहित कई अहम क्षेत्रों की घोषणाएं इस अभियान के निशाने पर रहेंगी, गहलोत सरकार से सवाल करेंगे कि बजट में घोषणा तो कर दी गई, लेकिन जमीन पर कितना काम हुआ और जनता को उसका कितना फायदा मिला? इस सीरीज की खास बात यह होगी कि हर शनिवार एक नया एपिसोड किया जाएगा जारी, जिसमें बजट की किसी प्रमुख घोषणा और उसकी प्रगति का सामने रखा जाएगा हिसाब, वहीं गहलोत के इस अभियान को लेकर भाजपा भी जवाबी रणनीति बनाने में जुटी, पार्टी का हरावल दस्ता उनके आरोपों का जवाब देने की कर रहा है तैयारी, कुछ दिन पहले जोधपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उनके पुराने खाद-बीज कारोबार को लेकर लगाए थे आरोप , सीएम ने दावा किया था कि गहलोत की खाद-बीज की दुकान थी, जहां किसानों को महंगे दामों पर खाद-बीज बेचा जाता था और उनके गोदाम पर छापा भी पड़ा था, ऐसे में अब गहलोत के 'बजट Files' अभियान के जरिए सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने और भाजपा की ओर से जवाबी तैयारी के बीच राजस्थान की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर होने वाला है तेज
गहलोत की 'बजट Files' से भजनलाल सरकार की बजट घोषणाओं की खुलेगी पोल! आज से नया सियासी अभियान

Ashok Gehlot, Budget Files, Bhajanlal Sharma, Rajasthan Politics, Rajasthan Budget 2026, Gehlot vs Bhajanlal









