राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के कामकाज को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग हुई तेज, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया पलटवार, मदन दिलावर ने कहा- भाजपा सरकार जनता के बीच काम करने वाली सरकार है और हमारा काम ही हमारी पहचान है, हम विधानसभा से डरकर वॉकआउट करने या सदन से भागने वालों में से नहीं हैं, अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेता भजनलाल सरकार के ढाई साल के कामकाज की तुलना अपने पांच साल के कार्यकाल से करने पर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए, यहां तक कि 34 महीने बनाम पांच साल के कामकाज का हिसाब देने में भी कांग्रेस रही है विफल, दिलावर ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पानी, बिजली, सड़क, कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को रोजगार सहित तमाम क्षेत्रों में उल्लेखनीय किए हैं काम, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार ने कई क्षेत्रों में डेढ़ से लेकर 28 गुना तक अधिक काम किया है और बजट घोषणाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया, सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों और ऐतिहासिक कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा जाएगा, वहीं, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने भी अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार रहित, पेपरलीक रहित और अपराध रहित सुशासन स्थापित करने की दिशा में किया जा रहा है काम, कांग्रेस नेता झूठे और भ्रामक आंकड़ों के जरिए जनता को गुमराह करने तथा राजनीतिक माहौल खराब करने की कर रहे हैं कोशिश, लेकिन उनकी ये कोशिशें सफल नहीं होंगी, बेढ़म ने गहलोत से अपने पांच साल के शासन का हिसाब जनता के सामने रखने की मांग करते हुए कहा- भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश के विकास की गति को लगातार बढ़ाएगी आगे
Ashok Gehlot
Madan Dilawar
Jawahar Singh Bedham
Bhajanlal Sharma Government
Rajasthan Politics News
BJP vs Congress Rajasthan
Rajasthan Political News
Gehlot vs Bhajanlal
Rajasthan Government Report Card
Rajasthan Latest News










