PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

कहीं EVM बंद, कहीं वोटिंग का बहिष्कार! राजस्थान पंचायत चुनाव में मतदान के बीच बवाल

14 नवंबर 2026
साझा करें:
कहीं EVM बंद, कहीं वोटिंग का बहिष्कार! राजस्थान पंचायत चुनाव में मतदान के बीच बवाल

Rajasthan Panchayat Election, EVM Closed, Voting Boycott, Rajasthan News, Panchayat Chunav 2026

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर बड़ी खबर, पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए आज प्रदेश के 25 जिलों में हो रहा मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा,  इस चरण में 25 जिला परिषदों के 382 वार्ड और 116 पंचायत समितियों के 2,142 वार्डों के लिए हो रही वोटिंग, कुल 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 8,843 प्रत्याशियों की किस्मत का करेंगे फैसला, इनमें जिला परिषद सदस्य के लिए 1,322 और पंचायत समिति सदस्य के लिए 7,521 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में, मतदान के लिए प्रदेशभर में बनाए गए 11,905 मतदान केंद्र, वही टोंक के निवाई के तुर्किया के दो बूथ पर सुबह से ईवीएम हैं बंद, करीब तीन घंटे बाद भी ईवीएम ठीक नहीं होने पर वोट करने पहुंचे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, तो बारां जिले में छबड़ा क्षेत्र की अंधेरी सिंचाई परियोजना से प्रभावित मूंडक्या और मूंडकी गांवों के ग्रामीणों ने मतदान का किया है बहिष्कार, ग्रामीणों ने एक दिन पहले उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित गांवों का पुनः सर्वे कराने और दोनों गांवों को डूब क्षेत्र में शामिल करने की मांग की थी, वहीं, जयपुर जिले की आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ और तूंगा पंचायत समितियों में भी हो रहा मतदान, जहां 4 लाख 7 हजार 280 मतदाता 241 पंचायत समिति प्रत्याशियों और 32 जिला परिषद प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का करेंगे फैसला, इस चरण के मतदान के साथ ही पंचायतीराज चुनाव की चारों चरणों की मतदान प्रक्रिया हो जाएगी पूरी, चुनाव परिणाम 20 नवंबर को किए जाएंगे घोषित 


Rajasthan Panchayat Election 2026, Rajasthan Panchayat Chunav, Panchayat Election Voting, Rajasthan Voting News, EVM Closed, EVM Kharab News, Baran Election Boycott, Tonk News, Niwai News, Rajasthan Election Latest News, Panchayati Raj Election, Jaipur Panchayat Election

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal