APO IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल मामले में बड़ा अपडेट, शिखर अग्रवाल मामले में ACB ने दर्ज की FIR, आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड को अनुचित लाभ पहुंचाया गया, शिखर अग्रवाल के अनंता रिसॉर्ट विला खरीद और निवेश प्रोत्साहन पैकेज मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके सहित गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मुकुन्द शरण गोयल, प्रबंध निदेशक संजय गोयल और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, एसीबी की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शिखर अग्रवाल के परिवार के सदस्यों के नाम पर उदयपुर, अलवर और जयपुर स्थित अनंता रिसॉर्ट में कुल 64 विला कथित तौर पर बाजार मूल्य और डीएलसी दर से काफी कम कीमत पर खरीदे गए, इनमें उदयपुर में 20 विला 15-15 लाख रुपए, अलवर में 20 विला 14 से 16.50 लाख रुपए और जयपुर में 24 विला 11-11 लाख रुपए में खरीदने का है आरोप, जबकि जयपुर के रिसॉर्ट की विवरणिका में इसी आकार के विला की कीमत 59 लाख रुपए बताई गई थी, वही एसीबी ने आरोप लगाया है कि शिखर अग्रवाल ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए कंपनी को सरकारी मंजूरियों और राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत विशेष रियायतों का लाभ पहुंचाया, वहीं, शिखर अग्रवाल ने एसीबी जांच और सरकार की ओर से दी गई जांच की मंजूरी को राजस्थान हाईकोर्ट में दी है चुनौती, अब इस मामले में 19 नवंबर (कल) को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई होगी, जिस पर टिकी है सभी की निगाहें
































