PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा'- राहुल गांधी का अमेरिका से बड़ा दावा, वोट चोरी पर भी कही बड़ी बात

18 नवंबर 2026
साझा करें:
'भारत आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा'- राहुल गांधी का अमेरिका से बड़ा दावा, वोट चोरी पर भी कही बड़ी बात

Rahul Gandhi, Columbia University, America Visit, Vote Chori, Indian Economy, Unemployment, Congress, BJP, Indian Politics

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अमेरिका दौरा, राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय चुनाव प्रक्रिया, कथित 'वोट चोरी' और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है, राहुल गांधी ने कहा-  सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा के मुहाने पर खड़ा है, यही हकीकत है, वही कांग्रेस नेता ने देश में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा- भारत में बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या है और एजुकेशन सिस्टम में भी गंभीर दिक्कतें हैं, वहीं चुनाव में कथित धांधली का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा- उनकी पार्टी के पास 'वोट चोरी' और चुनावी गड़बड़ी के कई सबूत हैं और इस पर काम किया जा रहा है, उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए वोटर लिस्ट से करीब 14 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया, साथ ही चुनाव प्रचार में सामान्य से 20 से 50 गुना तक ज्यादा पैसा खर्च होने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए, राहुल गांधी ने कहा- चुनाव आयोग से जवाब मांगा गया, लेकिन आयोग खामोश है, वही अब राहुल गांधी के इन बयानों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर देश की सियासत में एक बार फिर तेज हुई बहस

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal