समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से हुए रिहा, गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में बुधवार को उनकी जमानत से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मिली रिहाई, जेल के बाहर आजम खान का स्वागत करने के लिए उमडा समर्थकों का हुजूम, कोर्ट ने जमानत के लिए 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये के निजी मुचलके की रखी थी शर्त, आजम खान के वकीलों ने जमानत से जुड़ी सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं समय पर कर दीं पूरी, जिसके बाद आजम खान की हुई रिहाई, आजम खान हाल ही में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में जमानत मिलने के बाद आजम खान जेल से निकलने वाले थे बाहर, इसी दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें कर लिया था गिरफ्तार, इसके बाद वह फिर से भेज दिए गए थे जेल, आजम खान ने ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को अदालत में दी थी चुनौती, इसके लिए आजम खान ने पहले सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिस पर शीर्ष अदालत ने उन्हें हाई कोर्ट जाने की दी थी सलाह, इस मामले की सुनवाई करते हुए बीते दिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत की प्रदान, सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22(1) और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से नहीं किया गया पालन
जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान, स्वागत के लिए उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Azam Khan I SamajwadiParty I Political News I Up News I Up Politics I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I









