PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

HC में सुनवाई से पहले शिखर पर मंडराया FIR का खतरा! PE को कभी भी एफआईआर में कनवर्ट कर सकती है ACB!

18 नवंबर 2026
साझा करें:
HC में सुनवाई से पहले शिखर पर मंडराया FIR का खतरा! PE को कभी भी एफआईआर में कनवर्ट कर सकती है ACB!

 Rajasthan News, IAS Shikhar Agarwal, ACB, Rajasthan High Court, Bureaucracy, Jaipur News, Breaking News

  • IAS Shikhar Agarwal Case Update: राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर, IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ अब ACB में दर्ज प्रारंभिक जांच (PE) को FIR में बदलने का हुआ फैसला, सूत्रों के अनुसार, ACB किसी भी समय PE को FIR में कर सकती है कन्वर्ट, 30 अक्टूबर को शिखर अग्रवाल के खिलाफ दर्ज की गई थी प्रारंभिक जांच और इसे अब बीत चुके हैं 18 दिन, भारतीय न्याय संहिता और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 14 दिन के भीतर FIR दर्ज किए जाने का है प्रावधान, इसी देरी को लेकर RTI एक्टिविस्ट अशोक पाठक ने दिया है अवमानना का कानूनी नोटिस भी, वहीं, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में भी सैद्धांतिक रूप से FIR दर्ज करने का लिया गया था फैसला, इस पूरे मामले में अब एक और अहम मोड़ आया, कल गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट में IAS शिखर अग्रवाल की याचिका पर होनी है सुनवाई, यह मामला जस्टिस अनिल कुमार उपमन की एकलपीठ में मुख्य वाद सूची के A पार्ट में पांचवें नंबर पर है सूचीबद्ध,  इसी बीच वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी ने आज मामले में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र किया है पेश, भंडारी ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि शिखर अग्रवाल जांच को शुरुआती स्तर पर ही खत्म करवाना चाहते हैं,  ऐसे में अब सबकी निगाहें कल होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी, एक तरफ ACB में PE को FIR में बदलने की तैयारी की चर्चा है, तो दूसरी तरफ हाईकोर्ट में शिखर अग्रवाल की याचिका पर होने वाला फैसला इस पूरे प्रकरण की आगे की दिशा तय करने में हो सकता है अहम 


  • IAS Shikhar Agarwal

  • IAS Shikhar Agarwal News

  • Shikhar Agarwal ACB Case

  • IAS Shikhar Agarwal FIR

  • Rajasthan ACB News

  • Rajasthan IAS News

  • Shikhar Agarwal High Court

  • Rajasthan High Court News

  • ACB Preliminary Enquiry

  • Poonam Chand Bhandari

  • Ashok Pathak RTI

  • Rajasthan Bureaucracy News

  • IAS Shikhar Agarwal Case Update

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal