महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर महाराष्ट्र की शुरू हुआ सियासत विवाद, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने सोनिया गांधी की इस किताब पर महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगाने की मांग की, मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम और शाइना एनसी ने किताब के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए लगाया बड़ा आरोप, कहा- इसमें स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर और मराठी अस्मिता का अपमान किया गया, संजय निरुपम ने किताब को प्रेम के बजाय नफरत का सफर बताते हुए सोनिया गांधी पर हिंदू विरोधी मानसिकता रखने का लगाया आरोप, वही इसके साथ ही विरोध जताने के लिए शिवसेना नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किताब की प्रति भी दिखाई और उसके कुछ पन्ने फाड़ दिए, इस दौरान बाबरी मस्जिद से जुड़े किताब के अंशों पर भी उठाए गए सवाल, शिवसेना नेताओं ने मांग की कि महाराष्ट्र में इस किताब के प्रकाशन और बिक्री पर लगाई जाए रोक
शिंदे गुट की शिवसेना ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, महाराष्ट्र में बैन करने की मांग

Sonia Gandhi, Belonging Book, Shiv Sena, Eknath Shinde, Sanjay Nirupam, Shaina NC, Maharashtra Politics, Veer Savarkar









