Shatrughan Sinha Latest News – शत्रुघ्न सिन्हा भारत के जाने मानें वरिष्ठ हिंदी फिल्म अभिनेता है. उन्हें अपने फिल्मों में कड़क अभिनय के लिए जाना जाता है. पर बाद में उन्होंने जब राजनीति में कदम रखा तो वह लम्बे समय तक इसी में डटे रहे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की नींव रखी थी पर बाद में उनका पार्टी से मतभेद हो गया और आज वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद है. इस लेख में हम आपको लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के नेता सह सेलिब्रेटी श्री शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी (Shatrughan Sinha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी (Shatrughan Sinha Biography in Hindi)
पूरा नाम | शत्रुघ्न सिन्हा |
उम्र | 78 साल |
जन्म तारीख | 15 जुलाई 1946 |
जन्म स्थान | पटना, बिहार |
शिक्षा | बी.एससी., डिप्लोमा इन एक्टिंग |
कॉलेज | पटना साइंस कॉलेज |
वर्तमान पद | पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, फ़िल्म कलाकार |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | ओंकार सिंह |
माता का नाम | भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा |
पत्नी का नाम | श्यामा सिन्हा |
बच्चे | दो बेटा और एक बेटी |
बेटें का नाम | लव सिन्हा, कुश सिन्हा |
बेटी का नाम | सोनाक्षी सिन्हा |
स्थाई पता | भुनेश्वर निवास हाउस नं.12, डी ब्लॉक, कदमकुआं पटना बिहार |
वर्तमान पता | डुप्लेक्स फ्लैट नंबर-5 नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली |
फोन नंबर | 9818840999 |
ईमेल | shatrughansinha[at]gmail[dot]com |
शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म और परिवार (Shatrughan Sinha Birth & Family)
शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार के पटना में 15 जुलाई 1946 को हुआ था. उनके पिता का नाम भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा तो उनकी माता का नाम श्यामा सिन्हा था. शत्रुघ्न सिन्हा 4 भाई बहन हैं. वे चार भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और स्वयं में सबसे छोटे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा का विवाह 1980 में पूर्व मिस इंडिया पूनम सिन्हा से हुआ था. शत्रुघ्न सिन्हा की तीन संतान है. दो बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम लव सिन्हा, कुश सिन्हा है तो बेटी का नाम सोनाक्षी सिन्हा है.
शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को लेकर चर्चा में थे, बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने एक मुस्लिम से प्रेम विवाह कर लिया है. उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी एक समय फिल्मों में काम करती थी. जबकि उनके दोनों बेटे फ़िल्मी दुनियां से दूर है. शत्रुघ्न सिन्हा हिन्दू है और वह जाति से कायस्थ है.
शत्रुघ्न सिन्हा की शिक्षा (Shatrughan Sinha Education)
शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साइंस कॉलेज से विज्ञान में स्नातक की है. इसके बाद उन्होंने वर्ष 1967 में फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान पुणे से स्नातक (अभिनय में डिप्लोमा) किया है..
वर्तमान में, संस्थान में डिप्लोमा छात्रों को शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है.
शत्रुघ्न सिन्हा का शुरूआती जीवन (Shatrughan Sinha Early Life)
शत्रुघ्न सिन्हा शुरूआती दिनों में कॉलेज की पढाई के बाद अभिनय की दुनियां में कदम रखा था. उन्होंने इसके लिए बाकायदा डिप्लोमा भी लिया था. शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान नेता से ज्यादा एक अभिनेता के तौर पर आज भी है. सबसे पहले उन्होंने 1969 में आयी एक फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर की छोटी सी भूमिका निभाई थी. उसके बाद उन्हें देव आनंद की प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाने का अवसर मिला. उसके बाद वह फिल्म ब्लैकमेल में खलनायक की भूमिका किया था और इसी के बाद उनकी छवि एंटी हीरो हो गई. इस कारण उन्हें अधिकांश ऐसी फिल्मे मिलने लगी जिसमें उन्हें हीरो के विरुद्ध दिखाया जाने लगा. उसी दौर में प्यार ही प्यार, बनफूल, रामपुर का लक्ष्मण, भाई हो तो ऐसा, ब्लैकमेल आयी. जल्दी ही हिंदी फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा के स्थापित कलाकार बन गए और निर्माता और निर्देशक के वह चहेते बन गए. क्योकि फिल्म इंडस्ट्री में उसी की पूछ होती है जिसको लोग पसंद कर रहे होते है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मे की. उन दिनों दोनों को साथ लोगो को पसंद भी आ रहे थे. रास्ते का पत्थर, यार मेरी ज़िंदगी, शान, बॉम्बे टू गोवा, दोस्ताना, नसीब और काला पत्थर ऐसे फिल्में है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया था. शत्रुघ्न सिन्हा की अब तक की सबसे यादगार फिल्मों में कालीचरण और काला पत्थर माना जाते है. हलाकि काला पत्थर में वह मुख्य किरदार नहीं थे पर उनकी भूमिका को लोग आज भी याद करते है.
इस तरह शत्रुघ्न सिन्हा ने सैकड़ो छोटे-बड़े बजट वाली फिल्मों में काम किया है. संक्षेप में, यह कहना गलत नहीं होगा कि बात अगर एक्शन वाली पुरानी हिंदी फिल्मों की जाएँ और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम न लिया जाएँ तो अपने आप में अधूरा कहा जाएगा. शत्रुघ्न सिन्हा उन दिनों एक्शन, मार-धार वाली फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके थे. शत्रुघ्न सिन्हा उस दौर के कई बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुके है.
शत्रुघ्न सिन्हा का राजनीतिक करियर (Shatrughan Sinha Political Career)
शत्रुघ्न सिन्हा की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक से शुरु हुई थी. पहली बार उन्होंने राजेश खन्ना के विरुद्ध उपचुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश किया था. हालांकि बाद में उन्हें इस बात को लेकर जीवन भर दुःख रहा कि उन्होंने राजेश खन्ना के विरुद्ध चुनाव लड़ा. क्योकि उनके इस कार्य के कारण राजेश खन्ना ने फिर आगे से कभी भी जीवन भर उनसे बात नहीं की थी.
शत्रुघ्न सिन्हा 2009 का आम चुनाव पटना साहिब लोकसभा सीट से जीता था. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने 2014 का लोक सभा का चुनाव लड़ा और जीत गए. उन्होंने एक बार फिर से पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी. 16वीं लोकसभा में शत्रुघ्न सिन्हा को कुल 8,13,411 पड़े वोटों में से अकेले 4,85,905 वोट मिल गए थे. यह जीत का अंतर उनके राजनीतिक इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा माना जाता है.
लेकिन बाद के समय में उन्हें भारतीय जनता पार्टी से मतभेद हो गया और वह प्रायः पार्टी के विरुद्ध बोलने वाले नेताओ में जाने जाने लगे. शत्रुघ्न सिन्हा को प्रधानमंत्री मोदी से मतभेद था परिणामतः अगले लोकसभा चुनाव आते आते स्थित बदल गई. इसी के बाद 6 अप्रैल 2019 को शत्रुघ सिन्हा ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्यॉइन कर ली. हालांकि भाजपा ने उनके पार्टी में रहते अब तक पार्टी के विरुद्ध दिए गए बयान के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया था और इसी कारण वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.
शत्रुघ्न सिन्हा ज्यादा समय तक कांग्रेस के साथ भी नहीं रह पाएं और जल्द ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. इसी के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें मार्च 2022 में शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में टिकट दिया. इस उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा की जीत हुई. उन्होंने भाजपा के अग्निमित्रा पॉल को 3,03,209 मतों के अंतर से हरा दिया.
2024 के आम चुनाव में भी शत्रुघ्न सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के साथ बने रहे और इसी के बाद पार्टी ने उन्हें आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया. इस बार भी उन्होंने जीत दर्ज की.
शत्रुघ्न सिन्हा 13वीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है. शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जनवरी 2003 से लेकर मई 2004 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण व बाद में जहाजरानी मंत्री बने थे.
वर्तमान में, शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद है.
शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति (Shatrughan Sinha Net Worth)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा की कुल सम्पत्ति 210.50 करोड़ रूपये हैं. इसके साथ ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के ऊपर 17 करोड़ रूपये कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी (Shatrughan Sinha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.