कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी | Kirti Vardhan Singh Biography in Hindi

kirti vardhan singh biography in hindi
kirti vardhan singh biography in hindi

Kirti Vardhan Singh Latest News – कीर्ति वर्धन सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद है और मोदी सरकार में राज्य मंत्री के पद पर आसीन है. समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीति शुरू करने वाले कीर्ति वर्धन उत्तर प्रदेश के गोंडा से 12वीं और 14वीं लोकसभा के भी सदस्य रह चुके है. तब वह समाजवादी पार्टी के नेता हुआ करते थे पर 2014 में उन्होंने सपा को अलविदा कर दिया और भाजपा में शामिल हो गए. इस लेख में हम आपको मोदी सरकार में राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी (Kirti Vardhan Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी (Kirti Vardhan Singh Biography in Hindi)

पूरा नाम कीर्ति वर्धन सिंह
उम्र 66 साल
जन्म तारीख 01 मार्च, 1966
जन्म स्थान लखनऊ
शिक्षा मास्टर ऑफ साइंस
कॉलेज लखनऊ विश्वविद्यालय
वर्तमान पद पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री
व्यवसाय राजनीतिज्ञ, व्यापार
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम आनंद सिंह
माता का नाम वीणा सिंह
पत्नी का नाम मधुश्री सिंह
बच्चे एक बेटा
बेटें का नाम
बेटी का नाम
स्थाई पता मनकापुर कोट तह. मनकापुर गोंडा, उत्तर प्रदेश
वर्तमान पता 23 बलवंत राय मेहता लेन नई दिल्ली
फोन नंबर 09013869462, 09919442444
ईमेल kvsng66[at]gmail[dot]com

कीर्ति वर्धन सिंह का जन्म और परिवार (Kirti Vardhan Singh Birth & Family)

कीर्ति वर्धन सिंह का जन्म 1 मार्च, 1966 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था. उनके पिता का नाम आनंद सिंह तो उनकी माता का नाम वीणा सिंह था.

कीर्ति वर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह गोंडा के चार बार के सांसद थे. सबसे पहले वह वर्ष 1971 में कांग्रेस के टिकट पर गोंडा से जीत दर्ज की फिर इसी के बाद वह लगाकर यहां से 1980, 1984, 1989 में सांसद चुने गए. पर इसके बाद उन्हें चुनाव में फिर कभी सफलता नहीं मिली. बाद में उन्होंने सपा से भी चुनाव लड़ा. लेकिन सफलता तब भी नहीं मिली. इसके बाद वह वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2017 तक अखिलेश यादव सरकार में विधान सभा सदस्य चुने गए और फिर सरकार में कृषि मंत्री भी रहे

कीर्ति वर्धन सिंह का विवाह 16 नवंबर 2002 को मधुश्री सिंह से हुआ.  उनका एक बेटा है.  जिसका नाम कुंवर जय वर्धन सिंह है और बेटे का जन्म 10 नवंबर 2006 को हुआ. उनकी पत्नी गृहणी है. कीर्ति वर्धन सिंह हिन्दू है. कीर्ति वर्धन सिंह पर 3 अपराधिक मुकदमें दर्ज है.

कीर्ति वर्धन सिंह की शिक्षा (Kirti Vardhan Singh Education)

कीर्ति वर्धन सिंह ने 1988 में लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ यूपी से भूविज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) किया है.

कीर्ति वर्धन सिंह का राजनीतिक करियर (Kirti Vardhan Singh Political Career)

कीर्ति वर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के राजनीतिक घराने से आते है. उनके पिता चार बार के एमपी व राज्य सरकार में मंत्री रह चुके थे. कीर्ति वर्धन सिंह की राजनैतिक यात्रा समाजवादी पार्टी के साथ 1998 से शुरू हुई. इसी चुनाव में उन्होंने अपने पिता के हार का बदला लिया. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार व तात्कालिक सांसद बृजभूषण शरण सिंह को हराया. इस जीत के साथ वह पहली बार गोंडा के सांसद बने.  पर अगले चुनाव 1999, में वह फिर से भाजपा उम्मीदवार बृजभूषण शरण सिंह से हार गए.

2004 का लोकसभा चुनाव कीर्ति वर्धन सिंह ने भाजपा उम्मीदवार घनश्याम शुक्ला से मामूली अंतर से जीत लिया. इसके बाद 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर लड़ा पर इस बार कांग्रेस उम्मीदवार बेनी प्रसाद वर्मा से भारी मतों से हार गए.

इस तरह कीर्ति वर्धन सिंह के चुनावी जीवन में कभी हार कभी जीत का सिलसिला चल रहा था तभी कीर्ति वर्धन सिंह ने अपनी पार्टी बदल ली और मार्च 2014 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और भारतीय जनता पार्टी ज्यॉइन कर ली. फिर भाजपा ने उन्हें उन्ही की पूर्ववर्ती लोकसभा क्षेत्र गोंडा से 2014 के लोकसभा चुनाव में खड़ा किया और वह जीत गए.

उसी के बाद वह गोंडा से भाजपा के टिकट पर लगातार तीनो चुनाव 2014, 2019, 2024 में जीत दर्ज करते आ रहे है. इस तरह कीर्ति वर्धन सिंह  गोंडा से 16वीं, 17वीं और 18वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज किया है. इस बार उन्हें मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश का गोंडा लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए मिलाजुला रहा है. यहाँ से 2014 से लगातार भाजपा की जीत हो रही पर इससे पहले यहां से 2009 में कांग्रेस तो वही 2004 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की जीत हुई थी. लेकिन उससे पहले के दो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई थी. यहाँ से 1991 में भाजपा के बृजभूषण शरण सिंह तो वही उसी के बाद अगले चुनाव में भाजपा के ही केतकी देवी सिंह की जीत हुई थी. केतकी देवी सिंह, बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी है.

वर्तमान में, कीर्ति वर्धन सिंह उत्तर प्रदेश के गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है और मोदी सरकार में ‘पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री’ है.

कीर्ति वर्धन सिंह की संपत्ति (Kirti Vardhan Singh Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार कीर्ति वर्धन सिंह की कुल संपत्ति 37.07 करोड़ रूपये हैं. जबकि उनपर 1.19 करोड़ रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की जीवनी (Kirti Vardhan Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 

 

 

Google search engine