‘बाबा’ के धरने में जाएंगे सचिन पायलट, जयपुर से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में दौड़ा करंट
20 Apr 2023
सचिन पायलट जाएंगे मृतक रामप्रसाद मीणा के निवास, आज शाम 5 बजे जयपुर के चांदी की टकसाल स्थित निवास पर जाएंगे पायलट, रामप्रसाद मीणा के आत्महत्या मामले में बीते चार दिनों से मृतक रामप्रसाद के शव के साथ धरने पर बैठे है सांसद किरोड़ीलाल मीणा, मृतक रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया था एक वीडियो, इस वीडियो में रामप्रसाद ने गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी सहित अन्य लोगों पर उन्हें प्रताड़ित करने के लगाए थे आरोप, पायलट के सांसद किरोड़ीलाल मीणा के धरने में जाने की खबर से राजनीतिक गलियारों में शुरू हुआ चर्चाओं का दौर