sukhvinder singh sukhu biography in hindi
sukhvinder singh sukhu biography in hindi

Sukhvinder Singh Sukhu Latest News – सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के नेतृत्व को हिमाचल प्रदेश में संभाल रहें है और वे हिमाचल के मुख्यमंत्री है. चार बार के विधायक रहें सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के 15 वें मुख्यमंत्री है.  उन्होंने 11 दिसंबर, 2022 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली. छत्तीसगढ़, राजस्थान के बाद हिमाचल प्रदेश देश का तीसरा राज्य है, जहाँ कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाने में सफलता पायी.

लेकिन क्या आप जानते है, सुखविंदर सिंह का शुरूआती जीवन घोर कठिनाइयों से भरा था. वे किसी धनी परिवार या राजनीतिक घराने से नहीं आते है. हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का जीवन आम लोगो के लिए एक प्रेरणा के समान है.

उनके पिता रसील सिंह शिमला में हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट में एक बस चालक थे. पढाई का खर्च निकालने के लिए सुखविंदर को स्वयं अखबार से लेकर दूध बेचने तक का काम करना पड़ता था. वे बिजली विभाग में वॉचमैन और हेल्पर की भी नौकरी कर चुके है.

इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के मुखिया वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की जीवनी (Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी (Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi)

पूरा नाम सुखविंदर सिंह सुक्खू
उम्र 59 साल
जन्म तारीख 26 मार्च, 1964
जन्म स्थान नादौन, हिमाचल प्रदेश, भारत
शिक्षा एमए, एल.एल.बी
कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
वर्तमान पद हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री
व्यवसाय राजनेता
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम स्वर्गीय श्री रसील सिंह
माता का नाम संसार देवी
पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर
बेटी का नाम राहून, कामुन
स्थाई पता ग्राम भवरान, पी. ओ. किटपाल, तहसील नादौन, जिला. हमीरपुर
वर्तमान पता शिमला, भारत – 171002
कार्यालय का पता एचपी सचिवालय, शिमला, भारत – 171002
फोन नंबर 9418002627
ईमेल Ssukhu.hp@gmail.com

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म और परिवार (Sukhvinder Singh Sukhu Birth & Family)

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च, 1964 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 2022 के चुनाव के समय अपने चुनाव एफिडेफिट में अपना नाम सुखविंदर सिंह है लिखा है और यही उनका ऑफिसियल नाम है. उनके पिता का नाम रासिल सिंह है, जो हिमाचल पथ परिवहन, शिमला में बस ड्राइवर थे. उनकी माँ का नाम संसार देई है. उनकी माता एक गृहणी है.

उनकी पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है. 11 जून, 1998 को सुखविंदर सिंह और कमलेश ठाकुर का विवाह हुआ. उस समय सुखविंदर सिंह 34 वर्ष के थे. सुखविंदर सिंह और कमलेश ठाकुर से दो पुत्री है. उनके नाम है – कामना  ठाकुर और रहूंन ठाकुर . दोनों बेटियां दिल्ली विश्वविद्यालय से अभी पढाई कर रही है.

सुखविंदर सिंह चार भाई-बहन में दूसरे नंबर पर है. सुखविंदर सिंह के बड़े भाई का नाम राजीव है जो सेना से रिटायर्ड है. सुखविंदर सिंह की दोनों छोटी बहनो की शादी हो चुकी है. सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्म से हिन्दू है और जाति से राजपूत है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू की शिक्षा (Sukhvinder Singh Sukhu Education)

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गवर्नमेंट कॉलेज, संजौली, शिमला से बी ए (B A) किया. बाद में उन्होंने 1988 में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से एम ए (M A) किया. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 1991 में शिमला से एलएलबी की पढ़ाई भी की है. (M.A. LLB from HPU in the Year of 1991)

सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुरूआती जीवन (Sukhvinder Singh Sukhu Early Life)

शुरूआती दिनों में सुखविंदर सिंह का जीवन बहुत गरीबी के बीच संघर्ष और कठिनाइयों से बीता. सुखविंदर सिंह के पिता शिमला में बस ड्राइवर थे, परिवार बड़ा था इसलिए उनके पिता के लिए घर खर्च के साथ साथ चारो संतानो की पढाई लिखाई का खर्च उठाना भारी पड़ रहा था, क्योंकि उनकी सेलरी बहुत कम थी. परिणाम यह हुआ कि सुखविंदर सिंह ने विद्यार्थी जीवन में स्वयं ही अपनी पढाई का खर्च निकालना शुरू कर दिया, ताकि पिता पर उनकी पढाई के खर्च का बोझ न पड़े.

वे छोटा शिमला में अखबार बेचने व दूध बेचने का काम करने लगे. सुखविंदर सुबह जल्दी उठकर अखबार बेचते थे और उसके बाद के समय में वे छोटा शिमला में एक दूध काउंटर चलाते थे. इसके अलावे वे दिन में कॉलेज की पढाई भी करते थे. इस तरह संघर्ष करके सुखविंदर सिंह ने अपना ग्रेडुएशन पूरा किया. वह अपनी पढाई का पूरा खर्च स्वयं उठाया करते थे और सुबह जल्दी उठकर देर रात तक काम में लगे रहते थे.

ग्रेडुएशन पूरी करने के बाद सुखविंदर सिंह की बिजली विभाग में वॉचमैन की नौकरी लग गई. वह वॉचमैन की नौकरी करने लगे. वहां नौकरी में उनके काम को देखते हुए उन्हें हेल्पर की पोस्ट पर पदोनत्ति दे दी गई. अब सुखविंदर आगे पढ़ना चाहते थे और फिर उन्होंने एम ए, एलएलबी भी पूरी की थी.

सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक करियर (Sukhvinder Singh Sukhu Political Career)

सुखविंदर सिंह सुक्खू की गरीबी के बीच मुख्यमंत्री बनने की राजनीतिक यात्रा बड़ी प्रेरणादायी है. उन्होंने अपना राजनीतिक करियर की शुरुआत  छात्र नेता के रूप में एनएसयूआई से शुरू की. संजौली में कॉलेज में पढ़ते हुए वर्ष 1981 में क्लास रिप्रेजेटिटिव बने. वे अगले वर्ष कॉलेज छात्र यूनियन के महासचिव व फिर अगले वर्ष यूनियन अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा और और लगातार जीत हासिल हुई.

सुखविंदर सिंह वर्ष 2003 में जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा. बाद में वे लगातार चार बार नादौन विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करते रहे और अभी वर्तमान में वह वही से विधानसभा सदस्य है.

वर्ष 2022 में उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष की कमान सौपी गई थी. उस समय ही यह तय हो गया था कि राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद उन्हें ही हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की कमान का मुखिया मिलना है और ऐसा ही हुआ पार्टी की जीत के बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया.

सचमुच एक आम एचआरटीसी ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सिंह का हिमाचल प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा रोचक है. प्रदेश की जनता उन ने पर विश्वास किया और उन्हें अपना मुख्यमंत्री चुना.

सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपलब्धियां (Sukhvinder Singh Sukhu Political Achievements)

  • 1989-95 – एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहें
  • 1998 – हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित
  • 1992-02 – दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद चुने गए
  • 2003 – पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए
  • 2007 – दूसरी बार पुनः हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए
  • 2007-12 – कांग्रेस के राज्य विधायक दल के मुख्य सचेतक नियुक्त
  • 2017 – तीसरी बार फिर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए
  • 2017 – सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित
  • 2013-19 – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त
  • 2022 – चौथी बार फिर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए
  • 2022 – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने (वर्तमान)

सुखविंदर सिंह सुक्खू की संपत्ति (Sukhvinder Singh Sukhu Net Worth)

  • खेती वाली जमीन – 65,51,808 लाख रूपये
  • गैर-खेती वाली जमीन – 5,59,15,086 करोड़ रूपये
  • कमर्शियल बिल्डिंग – Nil
  • आवासीय भवन – 50,00,000 लाख रूपये
  • कैश – 2,05,000 लाख रूपये
  • बैंक डिपॉजिट एवं अन्य जमा – 21,52,361 लाख रूपये
  • बांड्स एवं शेयर – Nil
  • वाहन – 5,50,000 लाख रूपये
  • ज्वेलरी – 20,70,000 लाख रूपये
  • अन्य सम्पत्ति – Nil
  • कुल संपत्ति – 7,81,89,255 करोड़ रूपये

Note – संपत्ति की जानकारी उनके 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव के समय की है.

इस लेख में हमने हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी (Sukhvinder Singh Sukhu Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Leave a Reply