Kinjarapu Ram Mohan Naidu Latest News – मोदी सरकार में राज्य मंत्री पद पर आसीन तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू सबसे कम आयु के मंत्री है. राजनीति उन्हें विरासत में मिली है. उनके पिता येरन नायडू भी टीडीपी के बड़े नेता माने जाते थे. पिता की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के बाद राम मोहन नायडू को राजनीति में आना पड़ा और फिर वह इसमें सफल भी रहे. चूंकि केंद्र की एनडीए सरकार में टीडीपी भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी के 16 सांसद है. इसलिए केंद्र की मोदी सरकार में भाजपा के अलावे सहयोगी पार्टियों के भी नेता मंत्रीमंडल में शामिल है. किंजरापु राम मोहन नायडू चंद्र बाबू नायडू के करीबी नेता भी माने जाते है. पिता की मृत्यु के बाद किंजरापु राम मोहन नायडू को राजनीति में भले ही मज़बूरी में आना पड़ा है पर राजनीति में आने के बाद वह एक सफल नेता साबित हुए है. इस लेख में हम आपको तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद और मोदी सरकार में सबसे कम आयु के मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की जीवनी (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
किंजरापु राम मोहन नायडू की जीवनी (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Biography in Hindi)
| पूरा नाम | किंजरापु राम मोहन नायडू |
| उम्र | 37 साल |
| जन्म तारीख | 18 दिसंबर 1987 |
| जन्म स्थान | निम्मदा, श्रीकाकुलम, आन्ध्र प्रदेश |
| शिक्षा | एम.बी.ए. बी.एस. (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) |
| कॉलेज | लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी, न्यूयॉर्क, |
| वर्तमान पद | नागरिक उड्डयन मंत्री |
| व्यवसाय | कृषक एवं राजनीति |
| राजनीतिक दल | तेलुगू देशम पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | श्री येरननायडू किन्जरापु |
| माता का नाम | श्रीमती विजयकुमारी किन्जरापु |
| पत्नी का नाम | श्रीमती श्री श्रव्या बंडारू |
| बच्चे | एक बेटी |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | विजय निलयम, 80 फीट रोड, अरासविली जंक्शन के निकट, श्रीकाकुलम,आंध्र प्रदेश |
| वर्तमान पता | सी -6 एमएस फ्लैट्स-सिंधु अपार्टमेंट्स, बाबा खड़क सिंह मार्ग नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 09440195555 |
| ईमेल | rammohannaidu[at]gmail[dot]com |
किंजरापु राम मोहन नायडू का जन्म और परिवार (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Birth & Family)
किंजरापु राम मोहन नायडू का जन्म आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के निम्माडा में 18 दिसंबर 1987 को हुआ था.
किंजरापु राम मोहन नायडू के पिता का नाम येरन नायडू था तो उनकी माता का नाम विजयकुमारी है. किंजरापु राम मोहन नायडू के पिता तेक्काली निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य थे. बाद में, वह श्रीकाकुलम से संसद सदस्य बने. वह 1996 से 1998 के बीच संयुक्त मोर्चा सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी थे.
किंजरापु राम मोहन नायडू की शादी 14 जून 2017 को श्रव्या बंडारू से हुई थी. श्रव्या बंडारू पूर्व मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के उपाध्यक्ष बंडारू सत्यनारायण मूर्ति की सबसे छोटी बेटी हैं.
किंजरापु राम मोहन नायडू को एक बेटी हैं. किंजरापु राम मोहन नायडू हिन्दू है. किंजरापु राम मोहन नायडू पर 4 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.
किंजरापु राम मोहन नायडू की शिक्षा (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Education)
किंजरापु राम मोहन नायडू की स्कूली शिक्षा श्रीकाकुलम में हुई. बाद में जब उनके पिता एमपी बन गए और दिल्ली आ गए तब उनकी आगे की पढाई फिर दिल्ली से हुई. उन्होने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, नई दिल्ली से पढाई की फिर आगे की पढाई उन्होंने विदेश की की. किंजरापु राम मोहन नायडू ने पर्ड्यू विश्वविद्यालय, अमेरिका से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और फिर वर्ष 2011 में लॉन्ग आइलैंड विश्वविद्यालय से एमबीए किया.
किंजरापु राम मोहन नायडू का शुरुआती जीवन (Kinjarapu Ram Mohan Naidu early life)
किंजरापु राम मोहन नायडू आंध्रप्रदेश के राजनैतिक परिवार से आते है पर बावजूद इसके शुरुआत में उनकी रूचि राजनीति में नहीं थी और न ही उन्होंने कभी भी इसमें बढ़ चढ़ कर कभी भाग लिया. राम मोहन नायडू विदेश से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेडुएशन के बाद फिर एमबीए करके स्वदेश लौट आये. पर वह जल्द ही विदेश में जॉब करने के लिए स्वदेस छोड़कर विदेशी धरती पर चले गए. उन्होंने सिंगापूर में जॉब पकड़ ली और एक वर्ष तक वही रहकर काम किया.
किंजरापु राम मोहन नायडू का राजनीतिक करियर (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Political Career)
मोदी सरकार में 36 वर्ष की आयु में राज्य मंत्री पद पाने वाले किंजरापु राम मोहन नायडू के पिता येरन नायडू भी केंद्रीय मंत्री रह चुके थे और वह कई बार सांसद भी चुने जा चुके थे. श्रीकाकुलम निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद व टीडीपी के संयुक्त मोर्चा सरकार में शामिल होने के कारण येरन नायडू केंद्र में ग्रामीण विकास और रोजगार मंत्री भी रह चुके थे. पर 2012 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके बेटे और मोदी सरकार में वर्तमान राज्य मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू राजनीति में कदम रखा. इस तरह से उनकी राजनीतिक यात्रा 2012 से आरम्भ हुई और 2014 में पहली बार अपने पिता के गढ़ कहे जाने वाली सीट श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के टिकट पर खड़े हुए और वह अपने पहले ही प्रयास में जीतकर सांसद बन गए.
उसके बाद किंजरापु राम मोहन नायडू पिता के पदचिन्हो पर चलते हुए राजनीति में लगातार आगे बढ़ने लगे. अब तक राजनीति से दूर रहकर विदेश में अपना करियर की तलाश करने वाले युवक अब देश का सांसद बन चुका था और वह भी बहुत ही कम आयु में. यह उनकी राजनीतिक सफलता को दर्शाता है.
अपने पहले चुनाव में किंजरापु राम मोहन नायडू ने कुल मत का 50 प्रतिशत से भी अधिक हासिल करके उन्होंने अपनी पहली जीत हासिल की थी. इतना ही नहीं 16वीं लोक सभा चुनाव में किंजरापु राम मोहन नायडू देश के दूसरे सबसे युवा सांसद में भी अपना नाम दर्ज करवाया. इसके बाद 2019 में हुए 17वीं लोक सभा चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी से दूसरे बार श्रीकाकुलम लोकसभा से खड़े हुए और वाईएसआरसीपी की लहर के बावजूद नायडू ने अपनी जीत बरकरार रखी और उस समय टीडीपी से जीतने वाले तीन सांसद में से एक बने.
इसके बाद 2024 में हुए 18वीं लोक सभा में भी नायडू ने श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद के तौर पर अपनी जीत कायम रखी हालांकि इस बार उन्होंने पहले से भी अधिक मतों से जीतने का भी गौरव प्राप्त किया और लगभग तीन लाख के बड़े अंतर से जीत हासिल की. जीत के बाद उन्हें मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में शामिल किया.
किंजरापु राम मोहन नायडू के मोदी सरकार में मंत्री बनने के पीछे मुख्य रूप से तीन कारण माने जाते है. पहला कम आयु में तीन बार लगातार सांसद चुने जाना, दूसरा चंद्रबाबू नायडू का करीबी होना और तीसरा व सबसे महत्वपूर्ण कारन भाजपा का बहुमत से दूर रहना. अब चूँकि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) एनडीए का हिस्सा है इसलिए अलायंस कोटे से उन्हें मोदी मंत्रालय में स्थान दिया.
वर्तमान में, किंजरापु राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद है और मोदी सरकार में ‘नागरिक उड्डयन मंत्री’ है.
किंजरापु राम मोहन नायडू की संपत्ति (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Net Worth)
2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार किंजरापु राम मोहन नायडू की कुल सम्पत्ति 23.30 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 2.98 करोड़ रूपये का कर्ज भी हैं.
इस लेख में हमने आपको नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू की जीवनी (Kinjarapu Ram Mohan Naidu Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























