Skip to content
Facebook Twitter Youtube Whatsapp
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • बायोग्राफी
  • कानों देखी
  • विशेष रिपोर्ट
  • सिर्फ़ यहीं
  • NewsTalks Live
Breaking
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका? ‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’ ‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी रिश्वत कांड में फंसी RAS काजल मीणा निलंबित, IIT से पढ़ाई और दिल्ली की नौकरी छोड़ बनी थीं अफसर ‘नैतिकता है तो इस्तीफा दें पीएम मोदी’- महिला आरक्षण के मुद्दे पर टीकाराम जूली ने केंद्र को घेरा
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy

ब्रेकिंग न्यूज़

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026

‘बिल पास नहीं हुआ, मैं सभी से माफी मांगता हूं, विपक्ष को मिलेगी सजा, बिल पास होता तो…’- PM मोदी

18 Apr 2026
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
Vimal-042524-AJ+SRK+TS_DigitalBanners_Lanuages-300x250
WhatsApp Image 2026-01-25 at 7.58.48 AM (2)

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीवनी | Janardan Singh Sigriwal Biography in Hindi

janardan singh sigriwal biography in hindi
  • April 18, 2025

Janardan Singh Sigriwal Latest News – जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बिहार बीजेपी के पुराने नेता है और वर्तमान में बिहार के महाराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के सांसद है. शुरुआत की राजनीति में वह बिहार में विधायक का भी चुनाव जीतकर पटना विधानसभा का सदस्य रह चुके है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बिहार की नितीश सरकार में तब मंत्री भी रह चुके है. इस लेख में हम आपको भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीवनी (Janardan Singh Sigriwal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीवनी (Janardan Singh Sigriwal Biography in Hindi)

पूरा नाम जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
उम्र 66 साल
जन्म तारीख 02 जनवरी 1959
जन्म स्थान बिहार के सारण जिले के भूमिहारा
शिक्षा एम.ए.
कॉलेज राजेंद्र कॉलेज, छपरा
वर्तमान पद बिहार की महाराजगंज से सांसद
व्यवसाय कृषक एवं राजनीति
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम स्वर्गीय नागेश्वर सिंह
माता का नाम स्वर्गीय किस्मतो देवी
पत्नी का नाम श्रीमती शिव कुमारी देवी
बच्चे तीन बेटे तो दो बेटियाँ
बेटें का नाम –
बेटी का नाम अवश्रेया रूडी, अतीशा प्रताप सिंह
स्थाई पता मिश्रवलिया टोला जलालपुर बाजार सारण बिहार
वर्तमान पता सी-1/19 पंडारा पार्क नई दिल्ली
फोन नंबर 09431216682
ईमेल janardansingh[dot]sigriwal[at]mpls[dot]sansad[dot]in

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का जन्म और परिवार (Janardan Singh Sigriwal Birth & Family)

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का जन्म 2 जनवरी 1959 को बिहार के सारण जिले के भूमिहारा में हुआ. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पिता का नाम स्वर्गीय नागेश्वर सिंह तो उनके माता का नाम स्वर्गीय किस्मतो देवी था.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की शादी 13 मई 1980 को श्रीमती शिव कुमारी देवी से हुई. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की पांच संतान है. उन्हें तीन बेटे तो दो बेटियाँ हैं.

वर्तमान में उनका स्थायी निवास बिहार के सारण जिले के जलालपुर में है जबकि एमपी के तौर पर उनका निवास स्थान दिल्ली भी है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल हिन्दू है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर 5 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की शिक्षा (Janardan Singh Sigriwal Education)

डॉ जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने स्थानीय स्कूलों में पढ़ाई की और राजेंद्र कॉलेज, छपरा से 1980 में स्नातक (बीए) किया

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का राजनीतिक करियर (Janardan Singh Sigriwal Political Career)

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की राजनीतिक यात्रा नब्बे के दशक से शुरू हुई. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहली बार वर्ष 2000 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में खड़े हुए और वह जीत गए. इसके बाद जनार्दन सिंह पहली बार बिहार विधान सभा पहुंचे. बाद में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत गए. पर इसके बाद यह विधानसभा सीट अस्तित्व में नहीं रहा. 2008-09 के परिसीमन के बाद इस सीट का 2010 के बाद इस सीट कोई अस्तित्व नहीं रहा.

बाद में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 2010 से बिहार विधानसभा में छपरा सीट का प्रतिनिधित्व किया. वे श्रम संसाधन मंत्री भी थे. जनार्दन सिंह नीतीश कुमार कैबिनेट में खेल और युवा मंत्री भी रह चुके है.

16वीं लोक सभा चुनाव, 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अपना उम्मीदवार बनाया. यहाँ से उनका मुकाबला राजद प्रत्याशी प्रभुनाथ सिंह से था. पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने उस चुनाव में प्रभुनाथ सिंह को लगभग चालीस हजार वोट से पराजित कर दिया और अपना पहला लोक सभा चुनाव जीत लिया. इससे पहले जनार्दन सिंह छपरा के विधायक थे.

इसके बाद 17वीं लोक सभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा से महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया और वह फिर से जीत गए. 2019 में उनका मुकाबला राजद के रणधीर सिंह से था. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल फिर से जीत दर्ज करने में सफल रहे. उन्हें 5,46,352 पड़े जबकि राजद के रणधीर सिंह को 3,15,580 मत मिले.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी तीसरी बार भाजपा के टिकट पर महाराजगंज से जीतने में सफल रहे. इस तरह से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल लगातार तब से लेकर विगत लोकसभा चुनाव में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतते आ रहे है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2014, 2019 और 2024 में जीत चुके है. इस तरह से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 16वीं, 17वीं और 18वीं लोक सभा चुनाव में चुनकर सांसद बन चुके है. जबकि इससे पहले वह छपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जा चुके है. जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को सबसे जिम्मेदार सांसद के लिए वर्ष 2020 का फेम इंडिया बेस्ट ट्वेंटी फाइव एमपी अवार्ड मिल चुका है.

वर्तमान में, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 18वीं लोकसभा में बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है.

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की संपत्ति (Janardan Singh Sigriwal Net Worth)

2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की कुल संपत्ति 1.75 करोड़ रूपये हैं.

इस लेख में हमने आपको सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की जीवनी (Janardan Singh Sigriwal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

  • बंदी संजय कुमार की जीवनी
  • शोभा करंदलाजे की जीवनी
  • निमुबेन बांभनिया की जीवनी
  • शांतनु ठाकुर की जीवनी
  • अजय टम्टा की जीवनी
  • संजय सेठ की जीवनी
  • लवली आनंद की जीवनी
  • राजीव प्रताप रूडी की जीवनी

 

सबसे अधिक लोकप्रिय

sachin pilot

सोनिया गांधी को ‘विष कन्या’ बताए जाने का फूटा सचिन पायलट का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान

29 Apr 2023

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल: बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक या झटका?

19 Apr 2026

‘हिम्मत है तो लोकसभा भंग कर चुनाव कराएं और…’- PM मोदी के संबोधन पर गहलोत का पलटवार

19 Apr 2026

भागवत को लिखे वायरल लेटर का सच आया सामने, मैडम राजे ने बताया किसकी है ‘कारगुज़ारी’

18 Apr 2026
Vimal-042524-DigitalBanners_Lanuages-728x90
Aston Dant Kanti -1 copy
Aston Dant Kanti -2 copy
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • About us
  • Advertisement
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Disclaimer
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • बड़ी खबर
  • विशेष रिपोर्ट
  • विधानसभा चुनाव
  • वीडियो

© 2026 Talks news Network Pvt Ltd Copyright All Right Reserved.