जसवंत सिंह परमार की जीवनी (Jaswant Singh Parmar Biography in Hindi)
Jaswant Singh Parmar Latest News - डॉ. जसवंतसिंह परमार गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद और पेशे से जनरल सर्जन हैं. पंचमहल जिले के गोधरा में चिकित्सा सेवा देने वाले परमार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में की थी. वे करीब तीन दशक से पार्टी से जुड़े रहे हैं. वर्ष 2017 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया. वर्ष 2022 में उनकी पार्टी में वापसी हुई और फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया. वे निर्विरोध निर्वाचित होकर संसद पहुंचे. इस लेख में हम आपको जसवंत सिंह परमार के जीवन परिचय (Jaswant Singh Parmar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जसवंत सिंह परमार जन्म और परिवार (Jaswant Singh Parmar Birth & Family)
डॉ. जसवंतसिंह परमार (Dr. Jasvant Sinh Parmar) का जन्म 15 जून 1975 को गुजरात के पंचमहल जिले के वाघजीपुर गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम सलामसिंह समरसिंह परमार (Shri Salamsinh Samarsinh Parmar) और माता का नाम ललिताबेन सलमसिंह परमार (Shrimati Lalitaben Salamsinh Parmar) है. उनके पिता सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य होने के साथ ही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी थे. उनकी माँ ललिताबेन तीन बार डिस्ट्रिक्ट पंचायत के लिए चुनी गईं और उन्होंने पंचायत की हेल्थ कमिटी की चेयरपर्सन का पद भी संभाला था.
उनका विवाह 7 मार्च 1999 को कल्पनाबेन परमार (Shrimati Kalpnabahen Parmar) से हुआ. उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी लैब टेक्नीशियन हैं.
जसवंत सिंह परमार हिन्दू हैं और वे ओबीसी वर्ग से आते हैं.
जसवंत सिंह परमार पर 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)
स्थायी पता : भाग्योदय सर्जिकल अस्पताल, लालबाग बस स्टेशन रोड के पास, गोधरा, गुजरात - 389001
मोबाइल - 8347732383
वर्तमान पता : 801, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, डॉ. बिशंभर दास मार्ग, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष- (011)-23062046, 23062037, 23312566/23312567
जसवंत सिंह परमार की शिक्षा (Jaswant Singh Parmar Education)
डॉ. जसवंतसिंह परमार ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज और एन.एच.एल. मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा (MBBS) की पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 1997 में एमबीबीएस और वर्ष 2000 में जनरल सर्जरी में एमएस की डिग्री प्राप्त की.
(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)
जसवंत सिंह परमार का शुरुआती जीवन (Jaswant Singh Parmar Early life)
राजनीति में आने से पहले जसवंतसिंह परमार ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा दी. वे ढाई दशक से भी अधिक समय से एक जनरल सर्जन के तौर पर क्षेत्र में लोगो को सेवा दे रहे हैं. डॉक्टर बनने के बाद जसवंतसिंह परमार ने गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में चिकित्सा सेवा शुरू की. वे गोधरा में भाग्योदय सर्जिकल हॉस्पिटल चलाते हैं. इसके अलावा पंचमहल जिले के वाघजीपुर गांव में उनका पेट्रोल पंप भी है. मायनेता वेबसाइट की प्रोफाइल में भी उनका पेशा डॉक्टर, बिज़नेस-मेडिकल सर्विस, पेट्रोल पंप का मालिक के तौर पर दर्ज है.
जसवंत सिंह परमार राजनीतिक करियर (Jaswant Singh Parmar Political Career)
डॉ. जसवंतसिंह परमार का परिवार पहले से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है. उनके पिता भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और स्थानीय पंचायत चुनावों में भी निर्वाचित हुए थे. जसवंतसिंह परमार ने भी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता के रूप में काम किया और करीब तीन दशक तक भाजपा से जुड़े रहे. वर्ष 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर जसवंतसिंह परमार ने गोधरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. इस चुनाव में 18,856 वोट लाकर वे तीसरे स्थान पर रहे. पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण परमार को भाजपा से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया. इसी के बाद वर्ष 2022 में उनकी पार्टी में वापसी हुई. इसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार भी किया.
फरवरी 2024 में भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उनके साथ जे.पी. नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया और मयंकभाई नायक को भी उम्मीदवार बनाया गया था. गुजरात की चार रिक्त सीटों के लिए चार ही उम्मीदवार होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए. डॉ. जसवंतसिंह परमार ने 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सांसद के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया. राज्यसभा सांसद के रूप में उन्हें कई संसदीय जिम्मेदारियां मिलीं. वे सितंबर 2024 से उद्योग संबंधी समिति और अक्टूबर 2024 से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य हैं. वही दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 तक वे अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य रहें. इसी प्रकार जुलाई 2025 में उन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद का सदस्य बनाया गया. फरवरी 2026 से वे भारत-मंगोलिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है.
जसवंत सिंह परमार की संपत्ति (Jaswant Singh Parmar Property)
2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार जसवंत सिंह परमार की कुल घोषित संपत्ति 14.98 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको जसवंत सिंह परमार जीवनी (Jaswant Singh Parmar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













