PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'ढाई साल में गहलोत के 5 साल से ज्यादा काम किए' -मदन राठौड़ का बड़ा दावा

28 नवंबर 2026
साझा करें:
'ढाई साल में गहलोत के 5 साल से ज्यादा काम किए' -मदन राठौड़ का बड़ा दावा

Madan Rathore I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I Ashok gehlot I Govind singh dotasara I

राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- मैंने देखा आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो, हमारे कार्यो पर गहलोत लगा रहे थे आरोप, हमने उनके 5 साल के कार्यकाल के बनाम ढाई साल में उनसे ज़्यादा विभिन्न क्षेत्रों में किए काम, अपनी गिरेबान में झाँक के एक बार आरोप लगाने से पहले देख लेते तो अपने आप हो जाती तुलना, मेरे पास है हमारे कामों की लंबी लिस्ट, वो किस मुंह से कर रहे हैं बात, वो हैं तीन बार के मुख्यमंत्री, गहलोत साहब बोलते हैं कपोल-कल्पित बातें, मेरे पास हैं पूरे आंकड़े, पंचायत समिति चुनाव के नतीजों पर कहा- हम कमजोर पड़े हैं हम जनादेश को करते हैं स्वीकार, अब तक वो चुनाव में हार का ठीकरा फोड़ते थे EVM पर, ये चुनाव हुए EVM से इस जनादेश को करना चाहिए स्वीकार, सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस ने किया हज़ारों बार, वो किस मुंह से लगाते है आरोप, अगर हम करते सत्ता का दुरुपयोग तो कांग्रेस की इतनी सीट आती क्या? हमने नहीं किया सत्ता का दुरुपयोग, ये था जनता का जनादेश, हम प्रचंड बहुमत से आगामी विधानसभा और लोकसभा में भारी बहुमत से सरकार बनायेंगे, ये कांग्रेस के लिए है सोने का समय, वो खुशी में सोते रहेंगे, हमारे लिए ये है चिंतन का समय, हार की समीक्षा करने का समय, कहाँ कमी रही उसको हम करेंगे दूर

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal