राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी चर्चित 'बजट Files' सीरीज का तीसरा एपिसोड किया जारी, अशोक गहलोत ने तीसरे एपिसोड में एक बार फिर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, इस बार गहलोत ने सरकार की हाई टेक सिटी परियोजना को लेकर उठाए सवाल, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- फरवरी 2024 में हाई टेक सिटी की घोषणा की गई थी और दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे अपना 'ड्रीम प्रोजेक्ट' बताया था, लेकिन सरकार के तीन साल होने को हैं और यह ड्रीम प्रोजेक्ट अब तक केवल सपनों में ही है, हकीकत में कहीं एक ईंट तक नहीं लगी, इससे पहले अशोक गहलोत ने 14 नवंबर को 'बजट Files' का पहला एपिसोड किया था जारी, इसमे जल जीवन मिशन को लेकर भजनलाल सरकार को घेरा था, वहीं 21 नवंबर को दूसरे एपिसोड में खेलो राजस्थान यूथ गेम्स के आयोजन को लेकर सरकार और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर साधा था निशाना, अब तीसरे एपिसोड के जरिए गहलोत ने हाई टेक सिटी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए परियोजना की प्रगति पर खड़े किए सवाल
'बजट Files' का तीसरा एपिसोड: अशोक गहलोत ने 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को लेकर भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Ashok Gehlot I Budget Files I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I









