PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

SP से भिड़े BJP विधायक, गोपीचंद मीणा ने की गाली-गलौज! भीलवाड़ा SP सागर राणा का शांत अंदाज चर्चा में

28 नवंबर 2026
साझा करें:
SP से भिड़े BJP विधायक, गोपीचंद मीणा ने की गाली-गलौज! भीलवाड़ा SP सागर राणा का शांत अंदाज चर्चा में


राजस्थान की सियासत और प्रशासनिक महकमे से जुड़ी बड़ी खबर, भीलवाड़ा के खजूरी में उपप्रधान चुनाव के दौरान हुआ हंगामा,  उपप्रधान चुनाव के दौरान भाजपा विधायक एवं भाजपा ST मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा और SP सागर राणा के बीच हुई जोरदार तीखी नोकझोंक, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, बताया जा रहा है कि कांग्रेस की बाड़ेबंदी में मौजूद नवनिर्वाचित सदस्यों को बाहर निकालने और उनके परिजनों से मुलाकात करवाने की मांग को लेकर विधायक और पुलिस अधीक्षक के बीच हुई बहस, वायरल वीडियो में गोपीचंद मीणा SP सागर राणा से तीखे अंदाज में बात करते और कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते आ रहे नजर, जबकि SP सागर राणा पूरे घटनाक्रम के दौरान बेहद संयमित और सम्मानजनक तरीके से जवाब देते दे रहे दिखाई, अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, वही एक ओर विधायक का तीखा और अभद्र लहजा है चर्चा में, तो दूसरी ओर SP सागर राणा  का शांत व्यवहार भी सोशल मीडिया पर लोगों का खींच रहा ध्यान

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal