PoliTalks News
बायोग्राफी

धर्मशीला गुप्ता की जीवनी | Dharmshila Gupta Biography in Hindi

25 नवंबर 2026
साझा करें:
धर्मशीला गुप्ता की जीवनी | Dharmshila Gupta Biography in Hindi

Dharmshila Gupta Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको धर्मशीला गुप्ता जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


धर्मशीला गुप्ता की जीवनी (Dharmshila Gupta Biography in Hindi)

Dharmshila Gupta Latest News  - डॉ. धर्मशिला गुप्ता बिहार से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राज्यसभा सांसद हैं. इससे पूर्व वे बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. पेशे से शिक्षाविद और समाजसेवी रहीं धर्मशिला गुप्ता ने दरभंगा नगर निगम की पार्षद से लेकर संसद के उच्च सदन तक का सफर तय किया है. उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और सामाजिक कार्यों से की. वर्ष 2024 में बीजेपी ने उन्हें बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुईं. इस लेख में हम आपको धर्मशीला गुप्ता  के जीवन परिचय (Dharmshila Gupta Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

धर्मशीला गुप्ता जन्म और परिवार (Dharmshila Gupta Birth & Family)

डॉ. धर्मशिला गुप्ता (Dr. Dharmshila Gupta) का जन्म 27 नवंबर 1969 को बिहार के मधुबनी जिले के घोघरडीहा में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय अशर्फी लाल साह (Late Shri Asharfi Lal Sah) और माता का नाम स्वर्गीय बिमला देवी (Late Shrimati Bimla Devi) है. उनका विवाह 26 जून 1983 को परशुराम गुप्ता (Shri Parshuram Gupta) से हुआ. उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनके पति के आय का स्रोत मकान किराया और कृषि हैं.

धर्मशीला गुप्ता धर्म से हिन्दू है, जबकि वह OBC वर्ग से है.

धर्मशीला गुप्ता पर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)

स्थायी पता : मोह- अस्पताल रोड, बेंता, पोस्ट-डीएमसी कैंपस, पीएस- बेंता ओपी, लहेरियासराय, जिला- दरभंगा, 846003 (बिहार)

मोबाइल - 9304110873

वर्तमान पता : फ्लैट नं. 602, स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स, तालकटोरा रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग क्षेत्र, नई दिल्ली- 110001

दूरभाष- 011-23311136/37, 23311137, 23311136

धर्मशीला गुप्ता की शिक्षा (Dharmshila Gupta Education)

डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. और बी.एड. की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की. उपलब्ध चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने वर्ष 1992 में जीव विज्ञान में एम.ए. और वर्ष 2012 में पीएचडी (Ph.D.) पूरी की थी.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

धर्मशीला गुप्ता राजनीतिक करियर (Dharmshila Gupta Political Career)

डॉ. धर्मशिला गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. वर्ष 2002 से 2007 तक वे दरभंगा नगर निगम की पार्षद रहीं. राज्यसभा में आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वे दरभंगा की पार्षद रह चुकी है. इस तरह उनकी पहचान क्षेत्र की एक जमीनी नेत्री के तौर पर रही है. वर्ष 2022 में उन्होंने दरभंगा नगर निगम के महापौर पद का चुनाव भी लड़ा, जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहीं. पार्टी संगठन में काम करते हुए उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया.

फरवरी 2024 में भाजपा ने उन्हें बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उनके साथ जेडीयू ने संजय कुमार झा को भी उम्मीदवार बनाया था. दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए. धर्मशिला गुप्ता ने अप्रैल 2024 में राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया, जो अप्रैल 2030 तक निर्धारित है. राज्यसभा सांसद के रूप में उन्हें कई संसदीय जिम्मेदारियां मिलीं. वे अगस्त 2024 से राजभाषा समिति और जल संसाधन संबंधी समिति की सदस्य हैं. इसके अलावा वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से भी जुड़ी हैं. मार्च 2025 में उन्हें राज्यसभा के उपसभापति के पैनल में नामित किया गया. फरवरी 2026 से वे भारत-इथियोपिया संसदीय मैत्री समूह की सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है.

धर्मशीला गुप्ता की संपत्ति (Dharmshila Gupta Property)

2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार धर्मशीला गुप्ता की कुल संपत्ति 2.91 करोड़ रूपये हैं, जबकि उन पर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको धर्मशीला गुप्ता जीवनी (Dharmshila Gupta Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal