PoliTalks News
बायोग्राफी

मयंकभाई नायक की जीवनी | Mayankbhai Nayak Biography in Hindi

27 नवंबर 2026
साझा करें:
मयंकभाई नायक की जीवनी | Mayankbhai Nayak Biography in Hindi

Mayankbhai Nayak Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको मयंकभाई नायक जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


मयंकभाई नायक की जीवनी (Mayankbhai Nayak Biography in Hindi)

Mayankbhai Nayak Latest News  - मयंकभाई नायक गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं. वे भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संगठन में रहकर अपनी राजनीतिक पहचान बनाई है. वर्ष 1992 में पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले नायक ने मेहसाणा तालुका पंचायत के सदस्य से लेकर गुजरात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किया है. वे वर्ष 2002 में नरेंद्र मोदी की गुजरात गौरव यात्रा से लेकर भाजपा की कई यात्राओं में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं. फरवरी 2024 में बीजेपी ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए. इस लेख में हम आपको मयंकभाई नायक  के जीवन परिचय (Mayankbhai Nayak Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

मयंकभाई नायक जन्म और परिवार (Mayankbhai Nayak Birth & Family)

मयंककुमार नायक (Mayankbhai Nayak) का जन्म 18 सितंबर 1971 को गुजरात के मेहसाणा जिले के लखवाड़ गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम जयदेवभाई नायक (Shri Jaydevbhai Nayak) और माता का नाम विद्याबेन नायक (Shrimati Vidhyaben Nayak) है. उनका विवाह 23 फरवरी 1997 को मीता नायक से (Shrimati Meeta Nayak) हुआ. उनके दो बेटे हैं. मायनेता वेबसाइट के अनुसार उनकी पत्नी व्यवसायी हैं. 

मयंकभाई नायक हिन्दू हैं और वे ओबीसी वर्ग से आते हैं.

मयंकभाई नायक पर कोई 0 आपराधिक मामले हैं. (स्रोत: myneta.info -2024)

स्थायी पता : 3, अशोपालव सोसायटी, द्वारकापुरी फ्लैट के पास, राधनपुर रोड, मेहसाणा, मेहसाणा, गुजरात

वर्तमान पता : 27 नॉर्थ एवेन्यू डुप्लेक्स फ्लैट, नई दिल्ली - 110001

दूरभाष - (011)-23092617

मयंकभाई नायक की शिक्षा (Mayankbhai Nayak Education)

मयंकभाई नायक ने गुजरात के मेहसाणा जिले से वर्ष 1988 में गुजरात स्टेट बोर्ड ऑफ़ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, गुजरात से हायर सेकेंडरी (12th) उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने वर्ष 1994 में अहमदाबाद स्थित गुजरात गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया.

(स्रोत: राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट / मायनेता वेबसाइट)

मयंकभाई नायक राजनीतिक करियर (Mayankbhai Nayak Political Career)

मयंकभाई नायक ने वर्ष 1992 में भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. वे गुजरात के मेहसाणा जिले के लखवाड़ गांव से आते हैं और वर्ष 2000 से 2005 तक मेहसाणा तालुका पंचायत के सदस्य रहे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन के लिए काम किया. नायक ने भाजपा की कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं. वे गुजरात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री भी रहे. इसके अलावा उन्होंने पाटन जिले और पाटन लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रभारी के रूप में काम किया. बाद में उन्हें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया, जहां से वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सांसद हैं.

वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की गौरव यात्रा के दौरान वे पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे. इसके बाद भाजपा की विभिन्न यात्राओं में भी उनकी भागीदारी रही. उन्होंने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में भी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में योगदान दिया. वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं और शामलाजी मंदिर के ट्रस्टी के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं. मार्च 2023 में भाजपा ने उन्हें गुजरात प्रदेश के (ओबीसी) मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया.

फरवरी 2024 में भाजपा ने उन्हें गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया. उनके साथ पार्टी ने जे.पी. नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया और जसवंतसिंह परमार को भी उम्मीदवार बनाया था. गुजरात की चार रिक्त सीटों पर चार ही उम्मीदवार होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए. मयंकभाई नायक ने 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया. राज्यसभा सांसद के रूप में उन्हें कई संसदीय जिम्मेदारियां मिलीं. वे सितंबर 2024 से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस संबंधी समिति और सितंबर 2025 से अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य हैं. इसके अलावा वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति से भी जुड़े हैं. मई 2026 से वे याचिका समिति के सदस्य हैं. फरवरी 2026 से वे भारत-बाल्टिक संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2030 तक निर्धारित है.

मयंकभाई नायक की संपत्ति (Mayankbhai Nayak Property)

2024 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार मयंकभाई नायक की कुल घोषित संपत्ति 11.45 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 52 लाख रुपये का कर्ज है.

इस लेख में हमने आपको मयंकभाई नायक जीवनी (Mayankbhai Nayak Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal